SBI Jobs for Graduates: अगर आप ग्रेजुएट हैं और बैंक में नौकरी करने की इच्छा रखते है तो ये खबर आपके लिए ही है। दरअसल, स्टेट बैंक इंडिया (SBI) ने ग्रेजुएट युवाओं के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है। SBI ने अप्रेंटिसशिप के तहत 7150 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आज से बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट https://sbi.bank.in/web/careers/current-openings पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें, आवेदन की आखिरी तारीख 08 जून 2026 है।
इन राज्यों के लिए निकली भर्तियां
SBI की ये भर्ती विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए निकाली गई है। जिसके तहत उत्तर प्रदेश में 561, महाराष्ट्र में 504, तेलंगाना में 491, पश्चिम बंगाल में 460, केरल में 403, तमिलनाडु में 396, पंजाब में 345, राजस्थान में 350, आंध्र प्रदेश में 709, दिल्ली में 105 भर्तियां शामिल है। इसके अलावा केंद्र शासित प्रदेशों में भी भर्ती निकाली गई हैं।
योग्यता पात्रता
शैक्षणिक योग्यता- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन पूरा होना चाहिए।
आयु सीमा- न्यूनतम उम्र 20 साल और अधिकतम उम्र 28 साल तक होनी चाहिए। इसके अलावा आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।
चयन प्रक्रिया
1. चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा और स्थानीय भाषा परीक्षा के आधार पर होगा।
2. परीक्षा में जनरल/फाइनेंशियल अवेयरनेस, जनरल इंग्लिश, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, रीजनिंग एबिलिटी एवं कंप्यूटर एप्टीट्यूड के 100 सवाल पूछे जाएंगे। इसके लिए कुल अवधि 60 मिनट की होगी।
3. गलत उत्तर पर 1/4 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी।
4. लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को आवेदित राज्य की स्थानीय भाषा (पढ़ना, लिखना, बोलना, समझना) की परीक्षा पास करनी होगी।
कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवारों को SBI की आधिकारिक वेबसाइट https://sbi.bank.in/web/careers/current-openings या IBPS पोर्टल (https://ibpsreg.ibps.in/sbiaapr26/) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
आवेदन शुल्क
सामान्य/OBC/EWS: ₹300
SC/ST/PwBD: शून्य