Noida Metro Recruitment 2026: नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (NMRC) ने officer-level पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान किया है। कुल 11 पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिसमें डिप्टी जनरल मैनेजर (DGM) और असिस्टेंट मैनेजर (AM) के पद शामिल हैं। सबसे खास बात यह है कि 56 साल तक के उम्मीदवार भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती उन अनुभवी पेशेवरों के लिए सुनहरा मौका है जो मेट्रो, रेलवे, PSU या सरकारी विभाग में काम कर चुके हैं। NMRC ने विज्ञापन नंबर. NMRC/HR/Rectt./02/2026 जारी कर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है।
किस पद पर किचनी वैकेंसी?
1. डिप्टी जनरल मैनेजर (DGM) – 4 पद
विभाग: प्रोजेक्ट-फाइनेंस, कंपनी सेक्रेटरी, ऑपरेशंस और प्रोजेक्ट
सैलरी: ₹70,000 – ₹2,00,000 प्रति माह (IDA पे स्केल)
2. असिस्टेंट मैनेजर (AM) – 7 पद
विभाग: प्रोजेक्ट डिजाइन, इलेक्ट्रिकल, आईटी, प्रॉपर्टी बिजनेस और ह्यूमन रिसोर्स (HR)
सैलरी: ₹50,000 – ₹1,60,000 प्रति माह (IDA पे स्केल)
शैक्षणिक योग्यता
1. DGM पदों के लिए: CA/CMA, CS, B.E/B.Tech या समकक्ष + न्यूनतम 8 वर्ष का अनुभव
2. AM पदों के लिए: B.E/B.Tech, B.Arch, MCA, MBA (HR) आदि + न्यूनतम 6 वर्ष का अनुभव
इसके अलावा मेट्रो/रेलवे/PSU में अनुभव को प्राथमिकता दी जाएगी।
आयु सीमा
डिप्यूटेशन बेसिस: अधिकतम 56 वर्ष
डायरेक्ट रिक्रूटमेंट: अधिकतम 45 वर्ष
आवेदन कैसे करें?
1. आधिकारिक वेबसाइट www.nmrcnoida.com पर जाएं।
2. 'Careers' या 'Recruitment' सेक्शन में Advertisement No. NMRC/HR/Rectt./02/2026 ढूंढें।
3. इसके बाद आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें।
4. इसके बाद फॉर्म के साथ जमा किए जाने वाले दस्तावेजों की self-attested photocopies संलग्न करें।
5. आखिर में फॉर्म को अच्छे-से पढ़कर सबमिट करें और इसका एक प्रिंट जरूर लें।