KhabarFast

सीएम सैनी को दुष्यंत चौटाला ने बताया यू-टर्न मुख्यमंत्री, कहा-जो उनके सलाहकार कमजोर है

Parth Jha | 19 May, 2026

Haryana News: हरियाणा के दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला के लिए जो टिप्पणी की है वो निंदनीय है। ओमप्रकाश चौटाला का प्रत्येक व्यक्ति जो समर्थक है वो आज दुखी है। रामकुमार गौत्तम का बेटा वकील है शायद रामकुमार गौत्तम वकील है। उन्हें पता होना चाहिए कि चौटाला साहब का एजी कौन था आज वो देश के चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत जी है ब्राह्मण है। इस तरह की छोटी-औच्छी सोच से समाज का बंटरवारा करेंगे। इसके लिए मेरी ओर से लीगल नोटिस इश्यू होगा, सामाजिक माफी मांगने के बावजूद भी मानहानी का केस दायर करेंगे।

पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि जिस तरह की आर्थिक हालात देश की बन चुकी है। पीएम नरेंद्र मोदी को खुले मंचों से कहना पड़ रहा है कि विदेश जाना बंद करो, गाडियों का कम इस्तेमाल करो। इससे एक बात साफ दिखती है कि वैश्विक महामारी से ज्यादा देश में आर्थिक महामारी आ चुकी है। डालर 97 रुपए पहुंच चुका है। तेल की किल्लत शुरू हो चुकी है। चंडीगढ़ में पेट्रोल पंपों पर 1500 तक का तेल दिया जाएगा। ऐसे पंफलेट लगाए गए है। गैस सिलेंडर 3 हजार रुपए ब्लैक में मिल रहा है। व्यवस्था सुधारने की बजाए लोगों को सलाह दी जाती है कि विदेश न जाएं और स्वयं विदेश पीएम जा रहे है। मंडियों के अंदर गेहूं का उठान नहीं हुआ है।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उचाना मंडी के सामने से आया हूं 20 प्रतिशत गेहूं का उठान आज भी नहीं हुआ है। किसान पेमेंट का इंतजार कर रहे है। किसान को पेमेंट नहीं मिल रही है। बिजली के कट लगने लगे है। 8-8 घंटे बिजली के कट लग रहे है। ऐसा हरियाण प्रदेश आज तक नहीं देखा था। केंद्र, प्रदेश सरकार जो डबल इंजन कर रही है वो विफल रही है। सभी विपक्षी दल एक जुट हो । एक होंगे तो एक और एक 11 का काम करेंगे। ऐसे संकट से भी उबर पाएंगे। सरकार को सत्ता से बाहर कर पाएंगे।

जो उनके सलाहकार कमजोर है- दुष्यंत 

सीएम सैनी कैबिनेट द्वारा एनसीआर में पेट्रोल, डीजल की गाड़ी नहीं चलने के फैसले पर बोलते हुए दुष्यंत चौटाला ने कहा कि क्या कानूनी तौर पर ये फैसला लागू हो पाएगा। सुप्रीम कोर्ट पहले भी ओड-इवन नियम लागू किया है। उस समय भी अपना फैसला सुनाया हुआ है। जब कोई 10 साल तक का रोड टैक्स जमा करा देता है उसकी गाड़ी को सड़क से कैसे हटाएंगे। कोई कानूनी प्रावधान हरियाणा सरकार के पास नेशनल मोटर व्हीकल एक्ट से बड़ा प्रावधान है। तो सीएम नायब सिंह सैनी गजब आदमी प्रदेश में आए है। जो उनके सलाहकार कमजोर है। जो फैसले करें है उनको हर फैसल से पीछे हटना पड़ा। नायब सिंह सैनी से बड़ा कोई यू-टर्न लेने वाला मुख्यमंत्री हरियाणा प्रदेश को नहीं मिला। आप स्वयं देखो दो साल हो गए। कितने फैसलों को यू-टर्न लिया।