KhabarFast

Donald Trump:टैरिफ रद्द होने के बाद बड़ा कदम उठाने जा रहे ट्रंप, भाषण के दौरान किया ऐलान!

Parth Jha | 25 Feb, 2026

Donald Trump Speech:अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को झटका लगने के बाद उन्होंने बड़ा कदम उठाने का निर्णय किया है। ट्रंप ने संयुक्त सत्र में दिए स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन में अपनी आर्थिक नीतियों का जोरदार तरीके से बचाव किया। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि कई देशों से मिलने वाले टैरिफ आधुनिक इनकम टैक्स की जगह लेंगे। जिससे अमेरिकी नागरिकों को राहत मिलेगी।

डोनाल्ड ट्रंप ने उम्मीद जताते हुए कहा कि मुझे यकीन है कि आने वाले दिनों में विदेशों से आने वाले टैरिफ इनकम टैक्स सिस्टम को रिप्लेस कर देंगे। इससे लोगों को आर्थिक राहत मिलेगी। ट्रंप ने टैरिफ को सबसे बड़ी सफलता करार दिया।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से नाराज 

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने संबोधन के दौरान अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। ट्रंप कहा कि चार दिन पहले सुप्रीम कोर्ट का दुखद फैसला आया लेकिन, अच्छी बात ये है कि लगभग सभी देश और कंपनियां पहले वाली डील बनाए रखने के लिए तैयार है। ट्रंप ने कहा कि वे कंपनियां जानती हैं कि राष्ट्रपति के पास नए डील बनाने की कानूनी अधिकार है, जो उनके लिए और भी घातक हो सकता है। बता दें कि 10 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को रद्द कर दिया था। कोर्ट ने कहा कि इंटरनेशनल इमरजेंसी इकोनॉमिक पावर्स एक्ट के तहत राष्ट्रपति के पास टैरिफ लगाने का अधिकार नहीं है।

टैरिफ के कारण युद्ध खत्म-ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप अपने संबोधन के दौरान कहा कि कांग्रस की जरूरत नहीं है, क्योंकि वह फुली अप्रूव्ड और टेस्टेड अल्टरनेटिव लीगल स्टैच्यूट्स के तहत टैरिफ बरकरार रखेंगे। उन्होंने कहा कि टैरिफ की वजह से युद्ध खत्म हुआ और दुनिया में शांति कायम है। इसके इतर सुप्रीम कोर्ट का मानना है कि टैक्स लगाने का अधिकार कांग्रेस के पास है ना कि राष्ट्रपति के पास। सुप्रीम कोर्ट का ये फैसला ट्रंप के लिए बड़ा झटका साबित हुआ है क्योंकि ट्रंप अपने मन मुताबिक कई देशों पर टैरिफ लगा चुके थे। भारत पर भी उन्होंने 50 फीसदी टैरिफ लगाया था लेकिन, व्यापार समझौता होने के बाद टैरिफ को 18 फीसदी कर दिया गया।