KhabarFast

'भूगोल का हिस्सा रहना चाहता है या इतिहास का...' सेना प्रमुख उपेंद्र द्ववेदी ने पाकिस्तानी को दी चेतावनी

Sachin Kumar | 16 May, 2026

Army Chief Warns Pakistan: सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने एक बार फिर को चेतावनी दी है। साथ ही कहा कि उसे फैसला करना होगा कि वह भूगोल का हिस्सा रहना चाहता है या इतिहास का। उनका बयान ऐसे समय में आया है, जब भारत ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ मना जा रहा है।

उपेंद्र द्विवेदी ने मनकशॉ सेंटर में सेना संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को अपनी नीति बदलनी होगी। उन्होंने यह भी कहा कि अगर पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर जैसी स्थिति बनी को भारतीय सेना उसी तरह मजबूत जवाब देगी।

आर्मी चीफ की पाकिस्तान को वॉर्निंग

आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना ने अपनी दक्षता और समन्वय का प्रमाण दिया था। थलसेना, वायुसेना और नौसेना के बीच बेहतर तालमेल देखने को मिला था। देश में आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। सेना किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। यह बयान इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ के ठीक बाद आया है। इससे पाकिस्तान को साफ संदेश गया कि भारत भूल नहीं गया है और ना ही कमजोर हुआ है।  

Also read: आम जनता का बिगड़ा बजट! सिर्फ 48 घंटे में दूध से लेकर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आया भारी उछाल

क्या था ऑपरेशन सिंदूर

आपको बता दें कि पिछले साल 7 मई को पहलगाम हमले के बाद हुए घातक आतंकी हमले के खिलाफ भारत ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया था। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की थी। हालांकि, पाकिस्तान ने भी भारत पर हमले किए थे। जिसका सेना ने मुहतोड़ जवाब दिया था। दोनों देशों के बीच यह संघर्ष लगभग 88 घंटे चला था। वहीं, 10 मई को समझौते के बाद संघर्ष रुक गया था। ऑपरेशन सिंदूर को भारत की आतंकवाद विरोधी नीति का मजबूत उदाहरण माना जाता है।