KhabarFast

भारत की जीत पर दिल्ली, उत्तर प्रदेश और अहमदाबाद पुलिस का ट्वीट वायरल, जमकर लिए कीवियों के मजे

Parth Jha | 09 Mar, 2026

ICC T20 WC Final: टी20 विश्व कप भारत की शानदार जीत के बाद देशभर में जश्न का माहौल है। वहीं, सोशल मीडिया पर भी इसका अलग रंग देखने को मिला। भारत की न्यूजीलैंड पर बड़ी जीत के बाद अलग-अलग प्रदेश के पुलिस का मजेदार ट्वीट भी वायरल हुआ।

खास बात यह रही कि इस मजाकिया बातचीत कें केंद्र में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह रहे। उनको लेकर उत्तर प्रदेश प्रदेश पुलिस जो ट्वीट किया, वह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दिल्ली पुलिस का ट्वीट

इस दिलचस्प बातचीत की शुरुआत दिल्ली पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से हुई। दिल्ली पुलिस ने मजाकिया लहजे में अहमदाबाद पुलिस को टैग करते हुए लिखा कि प्रिय अहमदाबाद पुलिस आपको कीवी फैंस की तरफ से गेंद गायब होने की रिपोर्ट मिल सकती है। इसे गंभीरत से मत लीजिए, यह हमारे बल्लेबाज ही गेंद को स्टैंड में भेज रहे हैं।

अहमदाबाद पुलिस का मजेदार जवाब

दिल्ली पुलिस के ट्वीट का जवाब देते हुए अहमदाबाद पुलिस ने मजाकिया अंदाज दिखा। अहमदाबाद पुलिस ने लिखा कि जानकारी के लिए धन्यवाद। इस मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। ये जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।   

यूपी पुलिस का ट्वीट भी आया

कुछ ही देर बात उत्तर प्रदेश पुलिस का ट्वीट भी आया। यूपी पुलिस ने चुटकी लेते हुए कहा कि मामला अब सिर्फ गेंद गायब होने तक सीमित नहीं रहा बल्कि पूरी बल्लेबाजी लाइन ही गायब हो गई। यह इशारा भारत के तेज गेंदबाज बुमहार की शानदार बॉलिंग की ओर था। 

बुमराह की दमदार गेंदबाजी

फाइनल मुकाबले में जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को क्रिज पर टिकने का मौका तक नहीं दिया। उन्होंने चार विकेट लेकर कीवी टीम की कमर तोड़ दी। न्यूजीलैंड की टीम 255 रन के भारी भरकम लक्ष्य का पीछा करते हुए 19 ओवर में 159 रन बना सकी। बुमराह के अलावा अक्षर पटेल ने 3 विकेट लेकर भारत की जीत सुनिश्चित कर दी।