Delhi Crime News: दिल्ली के सुभाष प्लेस थाना इलाके में एक जनरल स्टोर के व्यापारी की चाकूओ से घोपकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत मच गई। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, बीती रात दिल्ली के सुभाष प्लेस थाना इलाके के शौरीपुर के ब्लॉक संजय पार्क में 55 साल के राजू नाम के शख्स जो की वहीं पर जनरल स्टोर चलते हैं। वह खाना खाने के बाद पार्क में अपने भतीजे के साथ टहल रहे थे। तभी पहले से ही घात लगाए बैठे कुछ लड़कों ने उनको घेर लिया और उन पर ताबड़तोड़ चाकू से कई वार कर दिए। मृतक का भतीजा तुरंत अपने घर पर गया और बताया कि ताऊजी पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया।
बीच बचाव करने पहुंचे परिजनों पर भी हमला
परिवार के लोग जब पार्क में बीचबचाव करने पहुंचे। तो उन्होंने उन पर भी चाकूओं से हमला कर दिया। परिजनों के मुताबिक, बीच बचाव में दूसरे पक्ष मैं भी दो लोग घायल है, मृतक के परिजनों का कहना कि उन्होंने उनकी जनरल स्टोर पर भी पथराव और तोड़फोड़ की। जब 55 साल की उम्र के राजू को अस्पताल ले जाया गया। तो वहां पर इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।