KhabarFast

Delhi New: दिल्ली के रोहिणी में खूनी वारदात, दो युवकों की हत्या से इलाके में डर

Parth Jha | 21 May, 2026

Delhi Murder New: दिल्ली के रोहिणी इलाके से सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का मामला सामने आया है। अमन विहार इलाके में किसी बात को लेकर दो पक्षों में खूनी विवाद हुआ। इस घटना में युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। घटना को अंजाम देने के सभी आरोपी मौके से फरार हो गए हैं। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  

जानकारी के मुताबिक, अमन विहार थाना क्षेत्र के रोहिणी सेक्टर-20 में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि वारदात से पहले मृतकों और दूसरे पक्ष के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद मामला खूनी संघर्ष में बदल गया। बताया जा रहा है कि करीब 4 से 5 युवक हमला करने के लिए मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट और चाकूबाजी हुई। हैरानी कि बात यह रही कि हमला करने आए युवक ही इस हिंसक वारदात का शिकार बन गए। घटना में दो युवकों की मौत हो गई।

Also read: Delhi News: गोविंदपुरी में डबल मर्डर, मां-बेटे की चाक़ू से गोदकर हत्या

वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल

वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही अमन विहार थाना पुलिस, क्राइम टीम और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिले के डीसीपी भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश और आपसी विवाद को घटना की वजह माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।