KhabarFast

दिल्ली में बड़े आतंकी हमले की साजिश नाकाम, पुलिस ने संदिग्धों के पास से बरामद किए हैंड ग्रेनेड

Parth Jha | 14 Jan, 2023

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया गया है। वहीं दिल्ली पुलिस ने जहांगीरपुरी इलाके से दो संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी के बाद दोनों के पास से पुलिस को हैंड ग्रेनाइट मिले हैं। इन दोनों संदिग्धों की पहचान जगदीप और नौशाद के नाम से हुई है।इसी के साथ कल पटियाला हाउस कोर्ट ने इन दोनों की 14दिन की रिमांड को मंजूर कर लिया है।इस दौरान उन्होंने पुलिस को हैंड ग्रेनाइट की सूचना दी जिससे पुलिस ने बरामद किया।

बता दें कि जहांगीरपुरी के एक फ्लैट से यूएपीए के तहत गिरफ्तार नौशाद और जगदीप सिंह से पूछताछ के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कल देर रात भलस्वा डेरी में छापेमारी भी की थी। इसी के साथ इस छापेमारी में पुलिस ने हैंड ग्रेनाइट बरामद किए हैं। फिलहाल एफएसएल की टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। जानकारी के मुताबिक एफएसएल की टीम ने डेरी के घर से खून के नमूने भी लिए हैं।ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों संदिग्धों ने इस घर में हत्याकांड को अंजाम दिया है।

खालिस्तानी आतंकी के संपर्क में था जगजीत

सूत्रों ने ये भी बताया कि गिरफ्तार जगजीत सिंह विदेश में बैठे खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप डल्ला के सम्पर्क में था।जबकि गिरफ्तार नौशाद आतंकी संगठन हरकत उल अंसार से जुड़ा हुआ था और डबल मर्डर के केस में सजा काट कर जेल से बाहर आया हुआ था।