KhabarFast

Delhi News: होली पर दिल्ली पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, 48 घंटों में 200 अपराधी गिरफ्तार

Parth Jha | 03 Mar, 2026

Law And Order Amid Holi:होली पर कानून-व्यवस्था बना रहे इसके लिए दिल्ली पुलिस एक्शन मोड में है। दिल्ली पुलिस ने ऑपरेशन आघात 4.0 के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पिछले 48 घंटों में 900 से ज्यादा अपराधियों पर एक्शन हुआ है।

एक और दो मार्च को चलाए गए विशेष ऑपरेशन के तहत साउथ और साउथ ईस्ट जिले में पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। 200 से ज्यादा बदमाशों को अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा 4000 संदिग्ध लोगों तो पूछताछ की गई है।

अवैध गतिविधियों पर नकेल

होली के दौरान किसी भी प्रकार की अनहोनी रोकने के लिए पुलिस ने शराब तस्करी और खुले में जाम छलकाने वालों पर सख्त रुख अपनाया है। पुलिस ने 16,000 से ज्यादा शराब की बोतले बरामद किए हैं। इसके अलावा 550 से ज्यादा लोगों के खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने के आरोप में कार्रवाई की गई है। सुरक्षा को देखते हुए 475 से ज्यादा लावारिस गाड़ियों को सीज किया गया है।

होली के दिन सुरक्षा के कड़े इंतजाम

बता दें कि बुधवार यानी 4 मार्च को दिल्ली की सड़कों पर सुरक्षा का कड़ा पहरा रहेगा। दिल्ली पुलिस का मुख्य उद्देश्य ट्रैफिक नियमों का पालन सुनिश्चित करना और शांति बनाए रखना है। जिसके लिए दिल्ली के 60 प्रमुख जगहों पर बैरिकेडिंग लगातक चेकिंग की जाएगी। किसी भी हालात से निपटने के लिए 60 ईआरवी और क्यूआरटी टीमें तैनात रहेंगी। जिसके लिए 100 से ज्यादा पुलिस बाइक शहर गश्त करेंगी। संवेदनशील इलाकों में रिजर्व पुलिस की तैनीती बढ़ा दी गई है।