PM Modi Job Fair: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19वें रोज़गार मेले में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त 51,000 से अधिक लोगों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा, "आज देशभर के हजारों युवाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिवस है। आज 51 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र मिला है। आज आप सभी देश की विकास यात्रा में अहम भागीदार बन रहे हैं। जिम्मेवार भागीदार बन रहे हैं। रेलवे, बैंकिंग, डिफेंस, स्वास्थ्य, शिक्षा और दूसरे कई क्षेत्रों में आप सभी नई जिम्मेदारियां संभालने जा रहे हैं। आने वाले वर्षों में विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करने में आप सभी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "अभी दो दिन पहले मैं पांच देशों की यात्रा करके लौटा हूं। कहने को तो ये सिर्फ पांच देशों की यात्रा थी, लेकिन इस दौरान मेरी दर्जनों देशों की बड़ी बड़ी कंपनियों के लीडर्स से बातें हुईं, विस्तार से चर्चा हुईं। इस दौरान हर जगह मैंने एक बात समान रूप से महसूस की है। दुनिया भारत के युवाओं और भारत की टेक्नोलॉजिकल प्रोग्रेस को लेकर बहुत उत्साहित है। आज दुनिया भारत की विकास यात्रा का हिस्सा बनना चाहती है। उन्होंने कहा कि भारत भी दुनिया के अलग अलग देशों के साथ पार्टनरशिप कर रहा है। इसका उद्देश्य यही है कि भारत के युवाओं को अवसर मिले, रोजगार मिले, उनका सामर्थ्य खिल उठे। साथ ही साथ मैं चाहता हूं कि देश के नौजवानों को ग्लोबल एक्सपोजर भी मिले।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज स्वच्छ ऊर्जा, महत्वपूर्ण खनिज, हरित हाइड्रोजन और टिकाऊ विनिर्माण से जुड़े क्षेत्र भी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इनसे जुड़ी पार्टनरशिप एक नई अर्थव्यवस्था के, नए अवसर के दरवाजे खोल रही है। स्वीडन, नॉर्वे और इटली जैसे देशों के साथ ग्रीन ट्रांजिशन और टिकाऊ प्रौद्योगिकी में भी सहयोग बढ़ रहा है। ये भारत को स्वच्छ विनिर्माण से जुड़ी भविष्य के उद्योगों में मजबूत करेगा। यूएई और नॉर्वे के साथ पार्टनरशिप से भारत का जहाज निर्माण पारिस्थितिकी तंत्र मजबूत होगा। यानी, भारत के इंजीनियर्स, टेक्निशियन्स और स्किल्ड वर्कर्स के लिए इतनी मांग बढ़ने वाली है जिसकी आप कल्पना नहीं कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19वें रोज़गार मेले में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त 51,000 से अधिक लोगों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा, "आज देशभर के हजारों युवाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिवस है। आज 51 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र मिला है। आज आप सभी देश की विकास यात्रा में अहम भागीदार बन रहे हैं। जिम्मेवार भागीदार बन रहे हैं। रेलवे, बैंकिंग, डिफेंस, स्वास्थ्य, शिक्षा और दूसरे कई क्षेत्रों में आप सभी नई जिम्मेदारियां संभालने जा रहे हैं। आने वाले वर्षों में विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करने में आप सभी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हैं।