PM Modi News: इन दिनों देश में आसमान में सूरज आग उगल रहा है। लू ने लोगों को जीना बेहाल कर दिया है। बेतहाशा गर्मी को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को नागरिकों से देश भर में बढ़ते तापमान के प्रति सावधानी बरतने का आग्रह किया। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि वे खुद को हाइड्रेटेड रखें, बाहर निकलते समय अपने साथ पानी रखें और ज़रूरतमंदों की मदद करें, क्योंकि कई राज्य अभी भी भीषण गर्मी की चपेट में हैं।
पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर पोस्ट को साझा करते हुए लिखा कि PM मोदी ने कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों में तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे मौसम की इन चरम स्थितियों के कारण रोज़मर्रा की ज़िंदगी में मुश्किलें और बढ़ गई हैं। उन्होंने लिखा, "देश के अलग-अलग हिस्सों में तापमान लगातार बढ़ रहा है, और इसके साथ ही, रोज़मर्रा की ज़िंदगी में गर्मी से होने वाली कई मुश्किलें भी बढ़ रही हैं। मैं अपने सभी साथी नागरिकों से आग्रह करता हूँ कि वे जितना हो सके, उतनी सावधानियां बरतें।
कृपया खुद को हाइड्रेटेड रखें- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि कृपया खुद को हाइड्रेटेड रखें और जब भी अपने घरों से बाहर निकलें, तो अपने साथ पानी ज़रूर रखें। ऐसे मौसम में, आपकी संवेदनशीलता भी एक बहुत बड़ा सहारा बनती है। अगर हो सके, तो किसी भी प्यासे व्यक्ति को एक गिलास पानी ज़रूर पिलाएं। उन्होंने उन लोगों की भी सराहना की, जो अपने घरों और दुकानों के बाहर से गुज़रने वालों के लिए पीने का पानी रखते हैं। मैं उन लोगों की भी सराहना करता हूं, जो अपने घरों और दुकानों के बाहर घड़ों में पानी रखते हैं, ताकि कोई भी उससे पानी पी सके।