KhabarFast

Delhi News: समयपुर में एक युवक की चाकू मारकर हत्या, इलाके में दहशत

Parth Jha | 15 Apr, 2026

Delhi Crime News: दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। एमसीडी कॉलोनी में 19 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पुलिस को शाम 7 बजकर 55 मिनट पर मिली, जबकि वारदात करीब 7:30 बजे की बताई जा रही है।

दिल्ली के समयपुर बादली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली एमसीडी कॉलोनी में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब 19 वर्षीय राजीव पर पड़ोसी हमलावरों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना शाम की बताई जा रही है, जहां हमले में गंभीर रूप से घायल राजीव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना पुलिस को 7:55 बजे मिली, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है। लेकिन सवाल ये है कि राजधानी दिल्ली में आखिर कब थमेगी इस तरह की वारदातें