KhabarFast

‘पैनिक ना करें और खुद पैनिक में हैं’ राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप

Parth Jha | 12 Mar, 2026

Delhi News: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी नेएक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि PM बोल रहे हैं कि पैनिक करने की जरूरत नहीं है लेकिन वे खुद पैनिक में हैं कई अन्य कारणों की वजह से। वे एपस्टीन की वजह से पैनिक में हैं, वे अदाणी केस की वजह से पैनिक में हैं। कल PM की कुर्सी खाली पड़ी थी। वे देश को कह रहे थे कि पैनिक ना करें और खुद पैनिक में हैं।

बता दें कि संसद परिसर में गुरुवार को कांग्रेस के साथ कई अन्य दलों ने एलपीजी की कीमी को लेकर प्रदर्शन किया। संसद के मकर द्वार के निकट कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, द्रमुक और कई अन्य विपक्षी दलों के सांसद एकत्र हुए और उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। विरोध कर रहे सभी सांसदों ने गैस सिलेंडर की आकृति वाली ताख्तियां भी ले रखी थीं। इस विरोध प्रदर्शन में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी शामिल हुए।  

विदेश नीति पहले ही बुरी तरह से एक्सपोज हो चुकी है- राहुल गांधी

राहुल गांधी से पहले कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट को साझा करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि विपक्ष संसद के दोनों सदनों में पश्चिम एशिया की स्थिति और उसके भारत पर पड़ने वाले प्रभावों पर चर्चा की मांग कर रहा है। लेकिन मोदी सरकार ऐसी बहस की अनुमति देने से हठपूर्वक इनकार कर रही है। सरकार साफ तौर पर भयभीत दिख रही है। उसकी विदेश नीति पहले ही बुरी तरह से एक्सपोज हो चुकी है।