KhabarFast

Delhi News: द्वारका में 15 लाख की लूट का खुलासा, 24 घंटे में 3 आरोपी गिरफ्तार, 11.96 लाख बरामद

Parth Jha | 13 Apr, 2026

Delhi Crime News: राजधानी दिल्ली के द्वारका इलाके में 15 लाख रुपये की लूट की वारदात को दिल्ली पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सुलझाते हुए बड़ी कामयाबी हासिल की है। यह घटना द्वारका एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-22 स्थित दिल्ली अपार्टमेंट के सामने 6 अप्रैल 2026 को सामने आई थीजब पीसीआर कॉल के जरिए पुलिस को लूट की सूचना मिली।

मामले में थाना सेक्टर-23 द्वारका थाना में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेजमोबाइल ट्रैकिंग और गुप्त सूचनाओं के आधार पर पहले आरोपी संदीप को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपने साथी संतोष मेहतो का खुलासा कियाजिसे नांगलोई के एक होटल से गिरफ्तार किया गया। संतोष के कब्जे से लूट की रकम में से 10 लाख रुपये और एक मोबाइल फोन बरामद किया गयाजिसे उसी पैसे से खरीदा गया था। आगे की कार्रवाई में तीसरे आरोपी सूरज सोनकर को भी गिरफ्तार कर लिया गयाजिसके पास से 1 लाख 96 हजार रुपये बरामद किए गए। इसके साथ ही वारदात में इस्तेमाल स्कूटी की भी पहचान कर ली गई है।

इस तरह पुलिस ने कुल 11 लाख 96 हजार रुपये की रिकवरी करते हुए इस सनसनीखेज लूटकांड का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस टीम में एएसआई विनयहेड कांस्टेबल शेर सिंहविक्की और कांस्टेबल राजेश शामिल रहेजिनका नेतृत्व इंस्पेक्टर बिजेंद्र छिल्लर ने किया। यह कार्रवाई एसीपी किशोर कुमार रेवाला की निगरानी में की गई।