KhabarFast

सोनीपत में फंदे से लटके मिले फॉर्म संचालक और महिला के शव, परिजन ने लगाए गंभीर आरोप

Sachin Kumar | 17 Apr, 2026

Haryana News: सोनीपत के राठधाना रोड स्थित मुनमुन फॉर्म हाउस के गेस्ट रूम में फॉर्म हाउस संचालक और महिला के शव फंदे से लटके मिले। दोनों मृतक की पहचान सुमेश स्वामी और रूबी नाम के महिला के तौर पर हुई है।

घटना का खुलासा तब हुआ तब सुमेश के बेटे मोहित ने फोन न उठाने पर मौके पर पहुंचा, तो दोनों के शव लटके मिले।वहीं, सूचना पर पहुंची ने शव को उतारतर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि सुमेश और रूबी की मुलाकात कैटरिंग के काम के दौरान हुई थी।

शराब की बोतल बरामद 

दूसरी तरफ महिला के परजनों ने आरोप लगाया कि उसकी हत्या की गई है, इसके बाद शव को जानबूझकर फंदे पर लटका दिया। हालांकि पुलिस की प्राथमिक जांच में सुसाइड का मामला ही सामने आया है। पुलिस को शव के पास से शराब की बोतल और कुछ खाली पैकेट भी मिले हैं। हालांकि, असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।    

Also read: ‘बीजेपी ने हरियाणा के सभी अधिकार खत्म किए’ सैनी सरकार पर अभय चौटाला ने लगाए गंभीर आरोप