KhabarFast

Chandigarh News: चंडीगढ़ में पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठेभड़, बस स्टैंड के पास फायरिंग, 3 बदमाश धर दबोचे

Parth Jha | 19 May, 2026

Chandigarh Encounter: देर रात चंडीगढ़ के सेक्टर-43 के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि ये सभी आरोपी की बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे।

जानकारी के अनुसार, इन बदमाशों की चंडीगढ़ पुलिस को गुप्ता सूचना मिली थी। जिसके बाद जाल बिछाकर बैठी पुलिस टीम पर बदमाशों ने खुद को घिरता देख ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। आपरेशन सेल को सूचना मिली थी कि आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए चंडीगढ़ के 43 सेक्टर के पास छिपे हुए हैं, पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर जब आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की तभी फायरिंग शुरू हो गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों से तीन हथियार बरामद कर लिए हैं। आगे की पूछताछ पुलिस करेगी।

बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के दौरान एक पुलिस को गोली लगी। गनीमत यह रही कि पुलिसकर्मी ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहनी हुई थी, जिसकी वजह से पुलिस कर्मी बच गया। फिलहाल, पुलिस ने तीनों आरोपियों को जिंदा गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।