New Rules 01 June 2026: देशभर में हर महीने की पहली तारीख से ATM और UPI से लेकर LPG और बैंकिंग सेवाओं के नियमों में बदलाव लागू होते हैं। जिसका असर आम आदमी की जेब पर पड़ता है। इस बार भी 01 जून से रोजमर्रा के कामों से जुड़े नियमों में बदलाव लागू होने जा रहे हैं। तो चलिए 01 जून से होने वाले बदलावों के बारे में जानते हैं।
1. EPFO 3.0 से PF निकालना होगा आसान
EPFO अपने नए डिजिटल प्लेटफॉर्म EPFO 3.0 के जरिए PF निकासी की सुविधा को और ज्यादा आसान बनाने जा रहा है। 01 जून से PF खाताधारक अब PF का पैसा UPI के जरिए सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर कर सकेंगे। लेकिन खाते में कम से कम 25 प्रतिशत राशि बची रहनी चाहिए। इसके अलावा नौकरी छूटने या अन्य जरूरतों पर PF बैलेंस का 75% हिस्सा सीधे UPI या ATM से निकाला जा सकेगा।
2. ATM से कैश निकालने का बदला नियम
01 जून में कई बैंक अपने ATM ट्रांजेक्शन की फ्री लिमिट में बदलाव करने जा रहे हैं। यानी ATM से कैश निकालना, बैंलेंस चेक करना और मिनी स्टेटमेंट निकालना महंगा हो सकता है।
3. UPI के नियमों में क्या बदला?
01 जून से UPI के कुछ नियमों में भी बदलाव होने जा रहे हैं। अब अगर आप UPI के माध्यम से किसी को पैसे भेजते है तो सामने वाले शख्स का असली बैंक रजिस्टर्ड नाम आपको स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसके अलावा UPI ट्रांजेक्शन में 2-फैक्टर ऑथेंटिकेशन को और मजबूत किया जा रहा है। NPCI ने UPI फ्रॉड कम करने के लिए नया नियम लागू करने का फैसला किया है।
4. LPG सिलेंडर की कीमत
01 मई को 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम ₹993 की बढ़ोतरी की गई थी। जिसके बाद दिल्ली में इसकी कीमत ₹3,071.50 तक पहुंच गई। तो वहीं, घरेलू 14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था। ऐसे में 01 जून से LPG सिलेंडर की कीमतें बढ़ सकती हैं।
5. PAN कार्ड से जुड़े नियमों में बदलाव
01 जून से PAN कार्ड से जुड़े नियमों में भी बदलाव होने जा रहे हैं। अब हाई-वैल्यू ट्रांजैक्शन पर PAN देना जरूरी होगा। जबकि कुछ लेनदेन में ये जरूरी नहीं होगा।