अगर आप भी सस्ते 5G स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो Vivo T5x 5G आपके लिए बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है। यह फोन अभी Flipkart पर 21% के फ्लैट डिस्काउंट के बाद सिर्फ ₹22,999 में मिल रहा है। इतना ही नहीं बैंक ऑफर्स के साथ तो इस फोन की कीमत और भी कम हो जाती है। साथ ही, इस डिवाइस पर खास एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है। इसके अलावा, आप इस फोन को EMI पर भी खरीद सकते हैं।
Vivo T5x 5G पर डिस्काउंट
Vivo के इस शानदार फोन की असली कीमत ₹28,999 है, लेकिन Flipkart अभी इसे ₹22,999 में खरीदने का मौका दे रहा है। इस डिवाइस पर खास बैंक ऑफर भी उपलब्ध हैं जहां Flipkart Axis Bank या Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके, ग्राहक ₹1,150 तक की छूट ले सकते हैं, जिससे फोन की अंतिम कीमत घटकर ₹21,849 हो जाती है।
साथ ही, आप इस फोन को सिर्फ ₹809 से शुरू होने वाली आसान EMI ऑप्शन के जरिए भी खरीद सकते हैं। इन ऑफर्स के अलावा डिवाइस पर खास एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है, जिसके तहत पुराने फोन के बदले ₹19,750 तक की छूट मिल सकती हैं लेकिन ध्यान रहे कि इस एक्सचेंज ऑफर की असली वैल्यू पूरी तरह से आपके पुराने डिवाइस की फिजिकल कंडीशन और मॉडल पर डिपेंड करेगी।
जानें स्पेसिफिकेशन्स
फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.76-इंच का Full HD+ LCD डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह डिवाइस MediaTek Dimensity 7400 Turbo चिपसेट से पावर्ड है। फोन में 7,200 mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।
साथ ही, फोन में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2-मेगापिक्सल का लेंस है, जबकि सेल्फी के लिए फ्रंट में 32-मेगापिक्सल का कैमरा है। फोन में IP68 और IP69+ रेटिंग भी है, जो इसे पानी और धूल से सुरक्षित बनाती है।