KhabarFast

2 लाख की Down Payment में घर लाएं Hyundai Verna का बेस वेरिएंट, जानें कितनी देनी होगी EMI

Parth Jha | 21 May, 2026

अगर आप भी Hyundai Verna के बेस वेरिएंट को खरीदने का मन बना रहे हैं और दो लाख रुपये की डाउनपेमेंट करने के बाद गाड़ी को घर लाना चाहते हैं, तो आइये हम बताते है कि आपको हर महीने कितने रुपये की EMI देनी होगी। आपको बता दें कि Hyundai की ओर से Verna के बेस वेरिएंट के तौर पर HX2 को ऑफर किया जाता है। इस गाड़ी के बेस वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 10.98 लाख रुपये है। इस गाड़ी को अगर दिल्‍ली में खरीदा जाता है तो करीब 1.10 लाख रुपये आरटीओ और करीब 53 हजार रुपये इंश्‍योरेंस के देने होंगे।

इसके अलावा टीसीएस चार्ज के तौर पर करीब 11 हजार रुपये देने होंगे। जिसके बाद Hyundai Verna on road price करीब 12.72 लाख रुपये के आस-पास हो जाती है।

कितनी देनी होगी EMI

अगर आप Hyundai Verna के बेस वेरिएंट को खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्‍स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में दो लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 10.72 लाख रुपये को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्‍याज के साथ 7 साल के लिए 10.72 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने 17254 रुपये हर महीने की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।

जानें कितनी महंगी पड़ेगी कार

अगर आप नौ फीसदी की ब्‍याज दर के साथ सात साल के लिए 10.72 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 17254 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Hyundai Verna के लिए करीब 3.76 लाख रुपये बतौर ब्‍याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्‍स शोरूम, ऑन रोड और ब्‍याज मिलाकर करीब 16.49 लाख रुपये हो जाएगी।