KhabarFast

Bihar Politics: बगैर नीतीश कुमार कैसे चलेगी बिहार सरकार? सीएम और डिप्टी सीएम पद के कई दावेदार

Parth Jha | 06 Mar, 2026

Bihar Next CM Face:बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर 20 से विराजमान नीतीश कुमार ने अब राज्यसभा जाने का मन बनाया है। उन्होंने 5 मार्च को नामांकन दाखिल किया। इसके साथ ये भी तय हो गया मुख्यमंत्री का पद रिक्त होने वाला है। साथ ही सवाल उठ लगे की नीतीश कुमार के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान

मौजूदा दौर में बिहार सरकार में भाजपा और जदयू दो सबसे बड़ी पार्टी है। फिलहाल नीतीश कुमार सरकार की अगुवाई कर रहे हैं। वहीं, भाजपा के सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा उपमुख्यमत्री के पद पर काबिज हैं।

नीतीश कुमार के बाद कौन

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने का फैसला करने के बाद बिहार एनडीए की सबसे बड़ी चुनौती मुख्यमंत्री का चेहरा तय करने की है। वर्तमान में सम्राट चौधरी गृह मंत्री हैं और वो भी सीएम की रेस में शामिल हैं। उनके अलावा विजय सिन्हा के नाम की भी चर्चा हो रही है। राजनीतिक पंडित गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय को मुख्यमंत्री का चेहरा मान रहे हैं। हालांकि, अभी तक किसी के नाम पर मुहर नहीं लगी है। इसके इतर नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को भी सक्रिय राजनीति में लाने की बात हो रही है। निशांत के राजनीति में आने के बाद सरकार में उनकी भूमिका क्या होती है ये देखने वाली बात होगी।

बिहार की सत्ता का क्या होगा फॉर्मूला

अब जब बिहार सरकार का मुखिया बदलने जा रहा है। ऐसे में सवाल उठने लगा है कि आखिरकार सत्ता का फॉर्मूला क्या होगा। अगर आप देखेंगे तो 2005 से जदयू बड़े भाई की भूमिका में है और भाजपा छोटे भाई की। यहां तक की 2025 के चुनाव में भाजपा को जदयू से ज्यादा सीटें आईं, फिर भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बनाया गया। अब नीतीश कुमार ने राज्यसभा की तरफ रुख किया है, ऐसे में भाजपा अब अपना मुख्यमंत्री बनाने की कोशिश कर सकती है। वहीं, डिप्टी सीएम जदयू से हो सकता है। हालांकि, इस बात की पुष्टी अभी तक नहीं हुई है।