KhabarFast

BIHAR NEWS: स्पीकर के पास JDU का नोटिस, सांसद की सदस्यता पर संकट

Parth Jha | 25 Mar, 2026

BIHAR NEWSजनता दल यूनाइटेड (JDU) ने अपने एक सांसद की सदस्यता रद्द कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बांका से जेडीयू के सांसद गिरधारी यादव की ससंदीय सदस्यता खतरे में पड़ी हुई है। पार्टी ने स्पीकर को नोटिस सौंपते हुए कहा है कि सांसद ने JDU के सिद्धांतों और अनुशासन का उल्लंघन किया है।

पार्टी के सूत्रों के मुताबिक, लोकसभा में जेडीयू पार्टी के नेता दिलेश्वर कामैत ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए बांका से जेडीयू सांसद गिरधारी यादव को अयोग्य घोषित करने के लिए लोकसभा अध्यक्ष को नोटिस दिया है। यह कदम उन हालिया घटनाओं के बाद उठाया गया है जिनमें सांसद की गतिविधियां पार्टी की नीति और निर्णयों के खिलाफ मानी जा रही हैं। JDU का कहना है कि सांसद ने पार्टी के विश्वासघात वाले काम किए हैं, जिससे पार्टी की छवि और संगठनात्मक संरचना को नुकसान पहुंच सकता है।

पहले भी दी गई चेतावनी

जानकारी के अनुसार, सांसद को पहले कई पर चेतावनी दी गई थी, लेकिन उन्होंने सुधार नहीं किया। इसलिए JDU ने स्पीकर के माध्यम से सांसद की सदस्यता रद्द कराने की औपचारिक प्रक्रिया शुरू की है। विशेषज्ञ मानते हैं कि यह कदम राजनीतिक रूप से भी संवेदनशील है, क्योंकि इससे सांसद का भविष्य सीधे प्रभावित हो सकता है। वहीं, विपक्षी दल इसे JDU की आंतरिक विवाद की तरह देख रहे हैं।

इस घटना ने राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। पार्टी समर्थक और राजनीतिक विश्लेषक अब इस मामले पर नजर रखे हुए हैं, क्योंकि इसका असर आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों में भी देखा जा सकता है। JDU के इस कदम से स्पष्ट होता है कि पार्टी अपने अनुशासन और संगठनात्मक सिद्धांतों के प्रति गंभीर है। सांसद को नोटिस मिलने के बाद अब पूरे मामले की निगाहें संसद की ओर टिकी हैं।