KhabarFast

बिहार में दिल दहला देने वाली वारदात, सत्तू विक्रेता ने एक व्यक्ति की हत्या, फिर भीड़ ने लिया मौत का बदला

Parth Jha | 10 Apr, 2026

Bihar Crime News: बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मार्केटिंग यार्ड गेट नंबर-2 के पास मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। सत्तू बेच रहे एक युवक ने ऑटो चालक पर चाकू से हमला कर उसकी गर्दन काट दीजिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपी युवक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। दोनों ही मौतें बेहद क्रूर तरीके से हुई हैंजिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

घटना की जानकारी के अनुसारसुबह करीब 10 बजे मार्केटिंग यार्ड गेट नंबर-2 पर सत्तू बेच रहे युवक से ऑटो चालक ने कुछ कहाजिसे लेकर दोनों के बीच तीखा विवाद हो गया। गुस्साए सत्तू विक्रेता ने अचानक चाकू निकालकर ऑटो चालक पर हमला बोल दिया और उसकी गर्दन से धड़ अलग कर दिया। मृतक की पहचान जोगबनी थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 21 निवासी मोहम्मद मोइनुद्दीन के 36 वर्षीय पुत्र मो. नबी हुसैन के रूप में हुई है।

भीड़ ने आरोपी को उतारा मौत के घाट 

इस जघन्य घटना की खबर फैलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित लोगों ने सत्तू दुकानदार आरोपी को पकड़कर जमकर पीटा और उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल छा गया। गुस्साए लोगों ने सुभाष चौक के समीप सड़क जाम कर दिया और आगजनी भी की। 

भारी सुरक्षा बलों की मौजूदगी 

मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पहुंच गए। पुलिस ने तुरंत स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश शुरू कर दी। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार साहा ने बताया कि एक व्यक्ति की मौत हो चुकी हैजबकि दूसरे युवक को  बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वर्तमान में पूरे इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। 

पुलिस बल कैंप कर स्थिति पर नजर रखे हुए है और आक्रोशित लोगों को समझाने-बुझाने में जुटा है। स्थानीय प्रशासन ने किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिया है। यह घटना फारबिसगंज मार्केटिंग यार्ड जैसे व्यस्त इलाके में छोटे-मोटे विवाद को लेकर बढ़ती हिंसा की ओर इशारा करती है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। आगे की जानकारी मिलते ही अपडेट किया जाएगा।