KhabarFast

सीएम शुभेंदु के PA की हत्या मामले में बड़ा खुलासा, झारखंड के धनबाद से जुड़ा कनेक्शन

Sachin Kumar | 10 May, 2026

CM Suvendhu PA Murder Case: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। मामले का झारखंड  के धनबाद से कनेक्शन निकला है। दरअसल जिस बाइक पर हत्यारे सवार थे, उसपर कर्मचारी विभाष भट्टाचार्य की बाइक का फर्जी नंबर चिपकाया था। हालांकि, विभाष भट्टाचार्य को क्लीन चीट मिल गई है।

बता दें कि हत्या की जांच के लिए गठित बंगाल पुलिस की एसआईटी झारखंड पहुंची थी। यहां थाने में काफी देर तक पूछताछ की गई, जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। खुलासा यह है कि हत्यारों ने अपराध में इस्तेमाल की बाइक पर दूसरा नंबर प्लेट लगाया था। दरअसल, यह नंबर धनबाद के एक कर्मचारी विभाष भट्टाचार्य की बाइक से चोरी किया गया था।

पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

पूछताछ के दौरान पता चला कि अपराधियों ने जिस बाइक का इस्तेमाल किया था वह धनबाद के चास नाला कार्यालय में तैनात बंगाल के विभाष भट्टाचार्य के नाम पर पंजीकृत है। विभाष मूल रूप से बर्नपुर के रहने वाले हैं और कुछ साल पहले उनका ट्रांसफर हुआ था। इसके बाद, शुक्रवार रात बंगाल पुलिस धनबाद पहुंची। पाथरडीह थाने में घंटों पूछताछ के बाद टीम ने भट्टाचार्य के घर बाइक की जानकारी दी। कर्मचारी ने सफाई दी कि घटना के दौरान अपने कार्यालय में थे। सीसीटीवी फुटेज से ये साफ हो गया। जांच में पाया गया कि हत्यारों ने उनकी बाइक का नंबर दूसरी बाइक पर चिपका लिया था।  

Also read: राजा रघुवंशी हत्याकांड...सोनम रघुवंशी को मिली जमानत, शिलांग छोड़ने पर रोक सहित सख्त शर्तें

शुभेंदु के पीए की हुई हत्या

बता दें कि 7 मई की देर रात शुभेंदु अधिकारी के पीएम चंद्रनाथ रथ की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मध्यमग्राम में चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या की थी। जिसके बाद शुभेंदु अधिकारी ने कहा था कि ममता को मिली हार के कारण उसकी हत्या की गई है। वहीं, टीएमसी ने हत्या की निंदा करते हुए मामले की जांच की मांग की थी। वहीं, घटना के बाद एसआईटी का गठन किया था। अब मामले की जांच एसआईटी कर रही है। शनिवार की देर रात एसआईटी मामले की जांच के क्रम में धनबाद पहुंची थी।