KhabarFast

हरियाणा में NEET अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, रोडवेज बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा

Parth Jha | 23 May, 2026

Haryana News: हरियाणा में 21 जून को आयोजित होने वाली NEET परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की है कि 20 और 21 जून को सभी नीट परीक्षार्थी हरियाणा रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों की सुविधा और उनके उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए यह विशेष सुविधा शुरू की गई है।

सरकार के अनुसार सभी NEET अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड दिखाकर 20 और 21 जून को किसी भी हरियाणा रोडवेज बस में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे। इससे दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाले छात्रों को काफी राहत मिलेगी।

इससे पहले राज्य सरकार द्वारा CET परीक्षार्थियों के लिए भी मुफ्त बस सेवा उपलब्ध करवाई गई थी। अब उसी तर्ज पर NEET उम्मीदवारों को भी यह सुविधा दी जा रही है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सभी परीक्षार्थी पूरी लगन और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दें। उन्होंने सभी छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल और सफल भविष्य की कामना की।