KhabarFast

हरियाणा में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, सरकारी अस्पताल के SMO को किया सस्पेंड

Parth Jha | 22 May, 2026

Haryana के स्वास्थ्य विभाग ने एक बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए बल्लभगढ़ सरकारी अस्पताल के एसएमओ डॉक्टर टी.सी. गिढ़वाल को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई अस्पताल में दवा वितरण व्यवस्था में गंभीर अनियमितताओं के सामने आने के बाद की गई है।

देखें आदेश

 

जानकारी के अनुसार, अस्पताल की फार्मेसी में बाहरी व्यक्ति से काम करवाने का मामला सामने आया था, जिसमें पहले ही फार्मासिस्ट ब्रजेश यादव को निलंबित किया जा चुका है। अब इसी मामले में लापरवाही और प्रशासनिक जिम्मेदारी में चूक को देखते हुए एसएमओ पर भी कार्रवाई की गई है।

मामले में आरोप है कि मरीजों को दी जाने वाली दवाओं के वितरण कार्य में एक बाहरी युवक को लगाया गया था, जो नियमों के खिलाफ है।