Haryana crime: हरियाणा के भिवानी जिले में जली बोलेरो में मिले दो शव के मामले में आज आरोपी मोनू मानेसर के समर्थन में महापंचायत की गई। इस महापंचायत में भारी तादाद में लोग मौजूद रहे। वहीं भीड़ ने सड़क पर जाम लगा लिया। वहीं महापंचायत में राजस्थान पुलिस को खुली धमकी दी गई। वहीं कहा जा रहा है कि यहपूरा मामला गो तस्करी से जुड़ा है। दरअसल, मृतक जुनैद पर गो तस्करी के 5 मामले दर्ज थे। जबकि नासिर का कोई क्राइम रिकॉर्ड नहीं मिला है।
महापंचायत ने पुलिस को दी धमकी
दरअसल बोलेरो में मिले शवों के मामलों में आज आरोपी मोनू के समर्थन में मानेसर में हिंदू महापंचायत की गई। इस महापंचायत में ऐलान किया गया कि मोनू मानेसर और उसकी टीम के लिए फंड बनाया जाएगा, ताकि कानूनी लड़ाई लड़ी जा सके। इतना ही नहीं महापंचायत में धमकी दी गई कि अगर राजस्थान पुलिस मोनू पर कार्रवाई करने के लिए आती है, तो वह अपने पांव से वापस नहीं जाएगी। साथ ही महापंचायत ने इस मामले में सीबीआई जांच की भी मांग की।
क्या है पूरा मामला
दरअसल हरियाणा के भिवानी के लोहारू में 16 फरवरी को जली हुई एक बोलेरो कार में दो कंकाल मिले थे। मृतकों की पहचान नासिर (25) और जुनैद (35) के तौर पर हुई है। दोनों राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले थे। मृतकों के परिजनों ने बुधवार को नासिर और जुनैद के अगवा होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मृतकों के परिजनों ने अपनी शिकायत में कहा था कि बजरंग दल के कार्यतकर्ताओं ने दोनों का भरतपुर से अपहरण किया। इस मामले में पुलिस ने बजरंग दल और गो रक्षा दल के मोनू मानेसर समेत 5 लोगों पर मामला दर्ज किया था।