Bengal Election: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 अप्रैल को पश्चिम बंगाल में जमकर चुनाव प्रचार किया। इस बीच उन्होंने झाड़ग्राम में एक दुकान पर झालमुड़ी खाई। इसके बाद से उनका झालमुड़ी वाला वीडियो शेयर देशभर में वायरल हो गया।
हालांकि, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को यह रास नहीं आया और उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधा। ममता बनर्जी ने इसे कोरा नाटक बताते हुए पीएम मोदी पर तंज कसा।
ममता बनर्जी का पीएम मोदी पर निशाना
ममता बनर्जी ने कहा कि झालमुड़ी की दुकान में माइल लगा दिया गया फिर एसपीजी से झालमुड़ी बनावई ताकि एक ड्रामा रचा जा सके। ममता बनर्जी ने कहा कि वह कभी चुनाव के समय गुफा में चले जाते हैं, कभी खुद को चायवाला बताते हैं। उन्होंने 10 रुपए निकालकर झालमुड़ी खाई, जरा सोचिए वह झालमुड़ी पहले से उनके लिए तैयार की गई थी। अगर नहीं तो दुकान के अंदर कैमरा पहले क्यों लगाया गया। ममता बनर्जी ने कहा कि जहां वह रैली करने जाते है, वहां लोगों को ट्रेनों से लाया जाता है। बाहर से भीड़ जुटाई जाती है।
ममता ने आगाह करते हुए कहा कि दो हफ्ते बाद टीएमसी सरकार बनाएगी, इसलिए ईवीएम पर कड़ी नजर रखे। केंद्रीय बलों को ईवीएम लूटने का काम दिया गया है। सावधान रहे।
पीएम मोदी का बड़ा दावा
दरअसल, रविवार को झाड़ग्राम में अपना काफिला रुकवाया और वहां के मशहूर स्ट्रीट फूझ झालमुड़ी का लुत्फ उठाया। पीएम मोदी ने इस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा रविवार की व्यस्तता के बीच पश्चिम बंगाल में चार जनसभाओं के दौरान, झालमुड़ी का स्वाद चखा। पीएम मोदी ने रविवार को बंगाल के पुरुलिया मेदिनीपुर और बांकुड़ा में विशाल जनसभा को संबोधित किया। साथ ही उन्होंने दावा किया कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।