KhabarFast

Retro Style में लगा नया तड़का! Vespa ने पेश किया Tech 80th एडिशन वाला स्कूटर, फीचर्स ने खींचा ध्यान

Nancy | 25 Apr, 2026

Vespa Tech 80th Edition: आइकॉनिक इटैलियन स्कूटर ब्रांड वेस्पा ने अपनी 80वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाते हुए भारत में खास Vespa Tech 80th Anniversary Edition लॉन्च कर दी है। बता दें. 23 अप्रैल 1946 को पहली वेस्पा के पेटेंट फाइल होने के ठीक 80 साल बाद यह स्पेशल एडिशन बाजार में आई है।

Vespa Tech 80th की खासियत

1. डिजाइन: 1940 के दशक की क्लासिक वेस्पा से प्रेरित रेट्रो लुक। खास Verde Pastello (पेस्टल ग्रीन) कलर, बॉडी कलर्ड मिरर, ग्रैब हैंडल और सस्पेंशन लिंकेज।

2. 80th बैजिंग: फ्रंट शील्ड पर ‘80th’ प्लाक, रियर पर ‘80 Years of Vespa Est. 1946’ बैज और स्पेशल रेट्रो-स्टाइल रिम्स।

3. इंजन ऑप्शन: 125cc और 150cc (ABS के साथ)

4. मॉडर्न फीचर्स: डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कीलेस इग्निशन और मौजूदा वेस्पा रेंज के आधुनिक टेक्नोलॉजी।

5. लिमिटेड एडिशन: भारत में सिर्फ 100 यूनिट तक सीमित, जिससे यह कलेक्टर्स के लिए बेहद खास बन गई है।

मालूम हो कि यह एडिशन मूल 1946 मॉडल की याद दिलाती है, जो आधुनिक इंजन, सस्पेंशन और सेफ्टी फीचर्स के साथ आती है। कंपनी का कहना है कि यह स्कूटर उन ग्राहकों के लिए है जो स्टाइल, इतिहास और परफॉर्मेंस का कॉम्बिनेशन चाहते हैं। 

Also read: भारत में लॉन्च हुई इलेक्ट्रिक Mercedes-Benz CLA, 792 KM तक की रेंज का दावा

कीमत और उपलब्धता

अब अगर इसकी कीमत की बात करें तो कीमतें अगले हफ्ते घोषित किए जाने की उम्मीद है। फिलहाल, वेस्पा डीलरशिप पर बुकिंग शुरू हो चुकी है। इस मौके पर Piaggio India के प्रबंधन ने कहा 'वेस्पा सिर्फ एक स्कूटर नहीं, बल्कि एक लाइफस्टाइल है। जो 80 साल बाद भी यह ब्रांड फ्रीडम, स्टाइल और इटैलियन क्राफ्टमैनशिप का प्रतीक बना हुआ है। Tech 80th एडिशन इसी भावना को भारतीय बाजार में लेकर आई है।/