KhabarFast

Automobile News: देश की कौन सी डीजल SUV है सस्ती, यहां देखें लिस्ट; देती है बंपर माइलेज

Sachin Kumar | 24 Apr, 2026

Automobile News: आज के इस मॉर्डन युग में कार और SUV का चलन तेजी से बढ़ गया है। साथ ही डीजल से चलने वाली एसयूवी गाड़ियों के ऑप्शन कम होते जा रहे हैं। अगर आपका बजट कम है और आप ज्यादा माइलेज, लंबी दूरी और बेहतर प्रदर्शन और मजबूत इंजन चाहते हैं, तो आज आपको बताने जा रहे हैं कि कुछ किफायती डीजल SUV के बारे में बताने जा रहे हैं।

भारत में इस समय कुछ चुनिंदा सस्ती डीजल गाड़ियां ही सड़क पर दिखाई देती है। जिनमें इन सभी गाड़ियों की अपनी-अपनी खूबी है। जिससे अलग-अलग जरूरत वाले ग्राहकों को ऑप्शन मिल जाते हैं।

महिंद्रा बोलेरो

महिंद्रा बोलेरो ही देश की सबसे सस्ती डीजल SUV है, जो सालों से अपनी मजबूती और भरोसेमंद प्रदर्शन के लिए जानी जाती है। यह खासकर गांवों, खराब सड़कों और कटीले रास्तों में भी रफ्तार से चलती है। इसका डिजाइन भले ही हाई-फाई न हो लेकिन, कम बजट में ये शानदारी गाड़ी है। इसकी शुरुआती कीमत 8 लाख रुपए है।

टाटा अल्टरोज

लिस्ट में दूसरा नाम टाटा अल्ट्रोज का है। यह उन लोगों के लिए है जो शहर में चलाने के लिए कॉम्पैक्ट एसयूवी चाहते हैं। ये एसयूवी ड्राइविंग के लिहाज से यह आरामदायक है और सुरक्षा के मामले में भी यह मजबूत मानी जाती है। इसलिए छोटे परिवारों के लिए यह अच्छा ऑप्शन है। इस गाड़ी की शुरुआती कीमत 8.15 लाख रुपए है।

Also read: बढ़ती गर्मी के बीच कूलर की कूलिंग बढ़ाने के लिए अपनाएं देसी उपाय, AC भी हो जाएगा इसके आगे फेल!

Kia Sonet

इसके अलावा तीसरा नाम kia sonet का है। ये एसयूवी ज्यादा फीचर्स के साथ एक अच्छा विकल्प है। यह कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में आती है और इसमें आधुनिक टेक्नोलॉजी, शानदार इंटीरियर और आरामदायक ड्राइविंग का अनुभव मिलता है। इस गाड़ी की एक्स-शोरूम कीमत 9 लाख रुपए से लेकर 14.17 लाख रुपए तक है।

इसके अलावा महिंद्रा बोलेरो Neo, Mahindra XUV 3XO खरीद सकते हैं। इसका इंजन दमदार होने के साथ माइलेज भी अच्छी है। ये गाड़ी हाइवे पर समूद ड्राइविंग का अनुभव देती है।