Top Selling Car India 2026: भारतीय ऑटो मार्केट में भले ही SUVs का बोलबाला हो, लेकिन हैचबैक कारों की लोकप्रियता भी थम नहीं रही हैं। अप्रैल 2026 में जारी बिक्री आंकड़ों के अनुसार, मारुति सुजुकी वैगनआर ने हैचबैक सेगमेंट में टॉप पोजिशन हासिल की। इस दौरान इसने 18,648 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल अप्रैल 2025 के मुकाबले 39% से ज्यादा है।
वैगनआर की इस सफलता के आगे मारुति की ही अन्य पॉपुलर मॉडल्स को चुनौती मिली। दूसरे नंबर पर मारुति बलेनो (18,306 यूनिट्स) रही, जबकि तीसरे स्थान पर मारुति स्विफ्ट (17,829 यूनिट्स) को जगह मिली। हुंडई i20 पांचवें स्थान पर रही और उसकी बिक्री वैगनआर से काफी कम रही। इस लिस्ट में टाटा टियागो का मॉडल्स भी पीछे रह गया।
मारुति सुजुकी वैगनआर की खासियत
हैचबैक कारों की मांग अब भी बनी हुई है। इसका सहसे पहला कारण इसकी कीमत है। एक्स-शोरूम पर बेस मॉडल सिर्फ ₹4.99 लाख से शुरू होता है, जो इसे पहली कार खरीदने वालों और फैमिली यूजर्स के लिए आकर्षक बनाता है। तो वहीं, टॉप वेरिएंट भी ₹7 लाख के आसपास उपलब्ध है।
इसके अलावा शहर के ट्रैफिक और हाईवे दोनों में यह कार पैसे बचाने में माहिर है। इस कार का रनिंग कॉस्ट काफी कम है, जो इसे बाकी कारों से अलग बनाती है। CNG वैरिएंट में ARAI क्लेम्ड माइलेज 33.47 km/kg तक पहुंचता है। पेट्रोल वेरिएंट भी 23-25 kmpl का शानदार माइलेज देते हैं।
मारुति सुजुकी की व्यापक सर्विस नेटवर्क, कम मेंटेनेंस और हाई रीसेल वैल्यू वैगनआर को और मजबूत बनाती है। CNG ऑप्शन की वजह से यह उन यूजर्स के लिए भी सबसे बेस्ट है, जो रोजाना लंबी दूरी तय करते हैं या शहर में कम खर्च में गाड़ी चलाना चाहते हैं।