KhabarFast

PM Modi in Assam: असम की जनता से पीएम मोदी ने क्यों मांगी माफी, जानें क्या है पूरा मामला

Parth Jha | 13 Mar, 2026

PM Modi in Assamपीएम नरेंद्र मोदी ने असम और पूर्वोत्तर क्षेत्र में कनेक्टिविटी बेहतर बनाने के उद्देश्य से तीन नई ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाई।इनमें कामाख्या-चारलापल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस शामिल है, जो पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के बीच सीधी रेल कनेक्टिविटी प्रदान करती है, गुवाहाटी-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस, जो असम और पश्चिम बंगाल के बीच कनेक्टिविटी को बढ़ाती है, और नारंगी-अगरतला एक्सप्रेस, जो असम और त्रिपुरा के बीच कनेक्टिविटी को बेहतर बनाती है और यात्रियों, व्यापारियों और पर्यटकों के लिए राज्यों के बीच यात्रा को और अधिक सुगम बनाती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा," मौसम खराब होने की वजह से मैं कोकराझार नहीं आ पा रहा हूं। मैं आप सभी का क्षमाप्रार्थी हूं। यहां गुवाहाटी से ही आपसे संवाद संभव हुआ है। मैं दिल्ली से निकला था आपके पास आने के लिए, लेकिन मुझे गुवाहाटी में ही उतरना पड़ा और अब मैं यहां से आपके दर्शन भी कर रहा हूं और आपसे बात भी कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि जहां भी मेरी नजर पहुंच रही है, मुझे लोग ही लोग नजर आ रहे हैं और इतनी बड़ी संख्या में माताएं-बहनें भी आशीर्वाद देने आई हैं। आपका ये प्यार मुझ पर कर्ज की तरह है और मेरा हमेशा प्रयास रहा है कि इस कर्ज को मैं आपकी सेवा करके और इस क्षेत्र का विकास करके चुकाऊं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा," भाजपा-NDA की डबल इंजन सरकार भी असम की विरासत के संरक्षण और असम के तेज विकास के लिए निरंतर काम कर रही है।  आज यहां इस कार्यक्रम में ही इस क्षेत्र के विकास के लिए 4,500 करोड़ रुपये से अधिक के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकापर्ण हुआ है। इसमें से 1,100 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि बोडोलैंड की सड़कों के लिए खर्च होने जा रही है। असम माला अभियान के तीसरे चरण से असम की रोड़ कनेक्टिविटी और अधिक सशक्त होगी।

असम शांति और विकास का नया अध्याय लिख रहा है- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा," कोकराझार सहित इस पूरे क्षेत्र ने बीते दशकों में बहुत कुछ सहा था, बहुत कुछ खोया था।  हमने वो मुश्किल समय देखा है, जब इन पहाड़ियों में बम-बंदूक की ही गूंज सुनाई देती थी। लेकिन आज ये तस्वीर बदल रही है। आज बोडोलैंड शांति और विकास की राह पर चल पड़ा है आज असम शांति और विकास का नया अध्याय लिख रहा है।