KhabarFast

असम में अवैध घुसपैठ पर सरकार सख्त, CM हिमंता ने 17 बांग्लादेशियों को देश से बाहर खदेड़ा

Parth Jha | 28 Sep, 2024

Bangladeshi Infiltrators: असम में आए बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है। इस कार्रवाई में 17 लोगों को असम से बाहर निकाला गया है। इन लोगों में 9बड़े और 8 बच्चे शामिल हैं। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक्स पर पोस्ट करके इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 3 बांग्लादेशियों को पकड़कर पड़ोसी देश के अधिकारियों को सौंप दिया गया है।

उन्होंने पोस्ट में लिखा कि घुसपैठ के खिलाफ कड़ा कदम उठाया जा रहा है। उन्होंने अपनी पोस्ट में उन बांग्लादेशियों के नाम भी लिखे है, जिनको असम से बाहर निकाला गया है।

पहले भी पकड़े गए थे बांग्लादेशी

इससे पहले 5 सितंबर, 2024 को राज्य के अधिकारियों ने 5 बांग्लादेशियों को पकड़ा था। यह सभी असम के करीमगंज जिले से अवैध तरीक से घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। इसकी भी जानकारी मुख्यमंत्री ने एक्स पर पोस्ट करके दी थी। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि भारत-बांग्लादेश सीमा पर चौकन्नी पुलिस ने काम कर दिया। जिसके बाद बांग्लादेशी नागरिकों को बाहर निकाल दिया गया था।

बांग्लादेश की हिंसा से देश छोड़ रहे लोग

राज्य के जवानों ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर चौकसी बढ़ा दी है। आपको बता दें बांग्लादेश में शेख हसीना की सत्ता पलटने के बाद बढ़ती हुई हिंसा के बाद वहां से काफी लोग देश छोड़कर भाग रहे हैं। यह लोग भारत में सीमावर्ती राज्यों में पनाह ले रहे हैं।

बढ़ाई गई सीमा सुरक्षा 

इसी वजह से केंद्र सरकार हर तरफ अपनी नजर बनाए हुई है। भारत में बांग्लादेश से कोई भी शरणार्थी न आने पाए इसके लिए बीएसएफ ने बांग्लादेश से लगी 92 किलोमीटर की सीमा पर निगरानी बढ़ा दी है। असम पुलिस भी इसमें प्रदेश की सीमा पर बीएसएफ का साथ दे रही है।