Amul Milk Price Increase: आम आदमी की सरोई पर महंगाई की एक और मार पड़ी है। देश की सबसे बड़ी डेयरी ब्रांड्स में शामिल अमूल ने देशभर में दूध के दाम 2 रुपए प्रति लीटर बढ़ाने का ऐलान किया है। कंपनी ने कहा कि नई दरें 14 मई से लागू से लागू होंगी।
यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब लोग पहले से ही खाने-पीने की चीजों और ईंधन कीमतों से जूझ रहे हैं। दूध की कीमतों में इस इजाफे का सीधा असर मध्यम वर्ग को बजट पर पड़ेगा।
क्यों बढ़ाया गया दाम
अमूल का संचालन करने वाली गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केंटिंग फेडरेशन ने कहा कि दूध उत्पादन की लागत लगातार बढ़ रही है। पशुओं के चारे, पैकेजिंग और ईंधन के दाम में काफी बढ़ोतरी हुई है। इस वजह से कंपनी ने दूध के दाम बढ़ाने का निर्णय लिया है। कंपनी का कहना है कि बढ़े हुए दाम का असर सीधे डेयरी कारोबार पर पड़ रहा था, इसलिए कीमतों में बदलाव जरूरी हो गया था।
पहले भी बढ़े दाम
दूध हर घर की रोजमर्रा की जरूरत है। ऐसे में कीमत बढ़ने का असर सीधे आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। खासकर उन परिवारों का खर्च बढ़ सकता है। जहां रोजाना ज्यादा मात्रा में दूध की खपत होती है। विशेषज्ञों का मानना है कि दूध महंगा होने से चाय, कॉफी, मिठाई और डेयरी उत्पाद के दाम पर भी असर पड़ सकता है। यह पहली बार नहीं है जब अमूल ने दूध के भाव बढ़ाए हैं। पिछले कुछ वर्षों में बढ़ती महंगाई और उत्पादन लागत के कारण कंपनी कई बार कीमतों में इजाफा कर चुकी है।