KhabarFast

ईरान के पास अचानक गायब हुआ अमेरिका का सैन्य विमान, इमरजेंसी संदेश में क्या बोला गया था

Sachin Kumar | 05 May, 2026

America-Iran Tension: ईरान के पास फारस की खाड़ी के ऊपर उड़ान भर रहा अमेरिका का एक अचानक गायब हो गया। अमेरिकी वायु सेना का ये बोइंग केसी-135 स्ट्रैटोटैंकर है। इसने 7700 संकट का संकेत भी जारी किया था, जो उड़ान के दौरान आपातकाल का संकेत होता है।

फ्लाइटराडार24 के आंकड़ों के मुताबिक, मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच ईरान के तट से दूर फारस की खाड़ी के ऊपर उड़ान भरते समय आपात स्थिति का ऐलान किया था। ये विमान अमेरिकी सैन्य विमानों के लिए एक उड़ते हुए ईंधन स्टेशन के रूप में कार्यरत था।

ईरान ने क्या कहा

उड़ान ट्रैकिंग डेटा के अनुसार विमान उतरने से पहले कुछ देर तक हवा में चक्कर लगाता रहा। वहीं इस घटना को किसी भी हमले की कार्रवाई से जोड़े जाने को लेकर भी कोई खबर नहीं आई है। ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी फ़ार्स ने फ्लाइटराडार24 के आंकड़ों का हवाला देते हुए अमेरिकी विमान के लापता होने की खबर दी। हालांकि ईरान की ओर से अमेरिकी सैन्य विमान की आपात स्थिति में ईरान की संलिप्तता पर कोई नहीं बयान नहीं दिया है।

पहले भी गायब हुआ विमान

इससे पहले पश्चिमी इराक में ईरानी हमले में अमेरिकी सेना ने एक KC-135 विमान खो दिया था। ईरान समर्थित सशस्त्र गुटों के संगठन, इस्लामिक रेजिस्टेंस इन इराक ने विमान पर हमले की जिम्मेदारी ली थी। रॉयटर्स के मुताबिक, इस्लामिक रेजिस्टेंस इन इराक ने कहा था कि उसने अपने देश की संप्रभुता और हवाई क्षेत्र की रक्षा में विमान को मार गिराया है।  

Also read: भारत-न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड समझौता आज, व्यापार और निवेश को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

KC-135 स्ट्रैटोटैंकर क्या है?

बता दें कि KC-135 स्ट्रैटोटैंकर एक सैन्य विमान है, जो स्वेप्ट विंग्स के नीचे लगे चार टर्बोफैन इंजनों से चलता है और मुख्य रूप से हवाई ईंधन भरने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। ईंधन भरने की प्रणाली के ऊपर एक कार्गो डेक होता है, जिससे यह यात्रियों और उपकरणों दोनों को ले जा सकता है, और इसका उपयोग हवा में अन्य विमानों को ईंधन उपलब्ध कराने के लिए किया जाता है। यह 60 से अधिक सालों से अमेरिकी वायु सेना के सैन्य विमान में शामिल है।