KhabarFast

कर्नाटक में बदलाव के बाद कांग्रेस आलाकमान उठाने जा रहा बड़ा कदम, इन राज्यों के संगठन में फेरबदल की तैयारी

Sachin Kumar | 30 May, 2026

Transition In Congress State Unit:कर्नाटक में बदलाव के साथ ही कांग्रेस ने अन्य राज्यों के संगठन में फेरबदल की कवायद शुरू कर दी है। कांग्रेस आने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठनात्मकम फेरबदल की तैयारी कर रही है।

सूत्रों के अनुसार, पार्टी आलाकमान दिल्ली और राजस्थान समेत कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों और प्रभारियों को बदलने की योजना बना रही है। इसको लेकर जल्द ही बड़े फैसले लिए जा सकते हैं।

दक्षिण भारत की तरफ कांग्रेस का ध्यान

केरलम चुनाव में मिली सफलता से गदगद कांग्रेस का फोक्स दक्षिणी राज्यों पर ज्यादा है। कांग्रेस केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति कर सकती है। यहां संगठन को ज्यादा दुरुसत करने के लिए नेतृत्व में बदलाव करने पर विचार चल रहा है।

अन्य राज्यों में भी बदलाव की आहट

इसके अलावा कांग्रेस दिल्ली, छत्तीसगढ़, राजस्थान और पंजाब में नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान कर सकती है। यहां संगठनात्मक जरूरतों के मद्देनजर नेतृत्व में परिवर्तन की आशंका है। हालांकि, इस बारे में कांग्रेस की तरफ कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।  

Also read: कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन...राज्यपाल ने मंजूर किया सिद्धारमैया का इस्तीफा, इस दिन होगी DK शिवकुमार की ताजपोशी

बता दें कि कांग्रेस आलाकमान पिछले कुछ वक्त से संगठन को ग्राउंड लेवल पर मजबूत करने की कोशिश कर रही है। ऐसे में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारियों को उसी योजना का हिस्सा माना जा रहा है। सियासी गलियारों में निगाहे इस बात पर टिकी हैं कि कांग्रेस आलाकमान कब और किन नेताओं को नियुक्त करता है।