KhabarFast

Adenovirus: नए वायरस से दुनियाभर में मचा हड़कंप! जानें क्या है इसके लक्षण

Parth Jha | 04 Mar, 2023

New Virus: कोरोना ने जिस तरह दुनियाभर में कोहराम मचाया हुआ था। वहीं दूसरी तरफ एक बार फिर कोरोना जैसी खतरनाक वायरस का आगमन हो रहा है। इस वायरल का नाम एडिनो वायरस बताया जा रहा है। लेकिन ये वायरस फैलता कैसे है, इसके क्या लक्षण है और इससे बचने के लिए क्या करना चाहिए? इसका विश्लेषण भी बहुत जरूरी है क्योंकि सावधानी से ही एडिनो वायरस को हराया जा सकता है।

बता दें कि ये वायरस कोरोना वायरस की तरह हवा के जरिए भी यानी खांसने या छींकने से भी फैलता है। अगर कहीं सतह पर एडिनो वायरस मौजूद है और उसे कोई छूता हैं या उसके संपर्क में आता हैं तो वो व्यक्ति भी वायरस से इन्फेक्टेड हो सकता है। इसके अलावा एडिनो वायरस के लक्षण भी कोरोना वायरस जैसे ही है। इसलिए बच्चों के माता-पिता भी इस असमंजस में हैं कि कहीं ये कोरोना का ही कोई दूसरा रूप तो नहीं है। लक्षण भी वहीं हैं जो कोरोना में दिखते हैं।

1. एडिनो वायरस से संक्रमित होने पर कोल्ड या फ्लू जैसे लक्षण दिखाई देते हैं।

2. इसके अलावा बुखार, गले का सूखना, एक्यूट ब्रोंकाइटिस जैसी समस्या भी एडिनो से होती हैं।

3. इस वायरस से संक्रमित व्यक्ति में निमोनिया, आंखों का लाल होना, डायरिया, उल्टी और पेट दर्द जैसी शिकायत भी होती है।

4. इस वायरस की वजह से ब्लेडर इन्फेक्शन का भी खतरा होता है।