KhabarFast

अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में हुआ हमला, हेलमेट पहनकर बचाई जान; लगाए गए चोर-चोर के नारे

Sachin Kumar | 30 May, 2026

Attack On Abhishek Banarjee:पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला हुआ। उनपर सोनारपुर नें हमला हुआ। गुस्साए भीड़ ने उनके साथ मारपीट की और बताया जा रहा है कि उनके कपड़े भी फाड़े गए। इस दौरान लोग ने चोर-चोर के नारे लगाए।

बता दें कि बंगाल की सत्ता से बाहर होने के बाद हिंसा से प्रभावित टीएमसी कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों से निकले की यात्रा पर निकले हैं। सोनारपुर में हमले के दौरान स्थानीय लोग ने चोर-चोर के नारे लगाए। वहीं, अभिषेक बनर्जी ने कहा है कि हमला भाजपा ने कराया।

अभिषेक बनर्जी का भाजपा पर निशाना

सोनारपुर में हमला होने पर अभिषेक बनर्जी ने बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह सब भाजपा ने कराया है। देखो उन्होंने क्या किया है। यह उनके लोकतंत्र का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि एक महीना भी नहीं हुआ है, और पुलिस कहीं दिखाई नहीं दे रही है। हालांकि,हमले के दौरान सुरक्षाकर्मी उन्हें घेरा बनाकर सुरक्षित जगह ले गए। बनर्जी पर अंडे और पत्थर फेंके गए।  

Also read: Gold Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें प्रमुख शहरों में ताजा दाम

सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग

अभिषेक बनर्जी ने कहा कि अधिकारियों को पहले बता दिया गया उसके बाद भी सुरक्षा नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि मैं तब तक यहां से नहीं हटूंगा, जब तक सुरक्षा बल सुरक्षा मुहैया नहीं करा देते। उन्होंने कहा कि घर तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं और मुझे मार डालना चाहते हैं। अभिषेक बनर्जी ने कहा कि 4 मई के नतीजों के बाद कुछ जगहों पर टीएमसी कार्यकर्ताओं की पिटाई की घटना को अंजाम दिया गया। अब अभिषेक बनर्जी सभी पीड़ित परिवार से मिलने के लिे एक यात्रा पर निकले हैं।