KhabarFast

Aaj Ka Mausam: 13 राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश, 75 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, जानें अपने राज्य का हाल

Parth Jha | 09 May, 2026

Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। वहीं IMD  ने उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। साथ ही यूपी और बिहार के कई इलाकों में बिजली चमकने का अलर्ट भी किया है। साथ ही लोगों से खराब मौसम में बाहर नहीं निकलने की अपील की।

देश की राजधानी दिल्ली की बात की करें, आज यानी 9 मई को मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। साथ ही लू वाली हवा चल सकती है। जिसकी वजह से गर्मी बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। वहीं यूपी में आज शाम से गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं 12-14 मई के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है।  

हरियाणा में बारिश की संभावना

वहीं मौसम विभाग ने हिमालच प्रदेश में 11, 13 और 14 मई को बारिश-आंधी की अलर्ट जारी किया है। साथ ही पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी इस दौरान बारिश होने की संभावना है। वहीं मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं बारिश भी देखने को मिल सकती है। वहीं दूसरी तरफ राजस्थान और पश्चिम भारत के कुछ इलाको में गर्मी का असर अभी बना रहेगा।

Also read: देश में दर्ज हुए जानवरों पर अत्याचार के आंकड़े, 9 हजार से ज्यादा मामले आए सामने

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 11 और 12 मई को तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। बिहार में 10 से 12 मई के दौरान में बारिश होने की संभावना जताई गई है।