KhabarFast

Aaj ka Mausam: दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल…हरियाणा में बारिश का अलर्ट, जानें अन्य राज्यों का हाल

Parth Jha | 14 Mar, 2026

Aaj ka Mausam:देश की राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाको में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना जताई गई है। राजधानी में बादलों के छाए रहने और धूल भरी आंधी के आसार हैं। बादलों की वजह से धूप का आना जाना लगा रहेगा। जिसकी वजह से मौसम सुहावना रहेगा। लेकिन गर्मी पहले की तरह बनी रहेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को राजधानी दिल्ली में का अधिकतम तापमान लगभग 34°C तक और न्यूनतम तापमान 17°C के आसपास रहेगा। धूप की वजह से तापमान बढ़ोतरी महूसस हो सकती है। साथ ही, लगभग 70% आर्द्रता रहने की संभावना है, जिससे हवा में थोड़ी चिपचिपाहट महसूस होगी। सुबह के समय हल्की ठंडी रहेगी। जबकि दोपहर समय लोगों का गर्मी का एहसास होगा।

आईएमडी के मुताबिक, हरियाणा के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। कई जगह बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल जाएगी। इन दिनों में राज्य में दिन के समय काफी तेज धूप होती है। वैसे बीते दिनों में तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है। लेकिन तापमान अभी भी सामान्य से अधिक बना हुआ है।

कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम के मुताबिक,दिल्ली के साथ-साथ देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, यूपी और मध्य प्रदेश में आने वाले दो दिनों में बारिश होने के संभावना जताई गई है। इसके साथ ही पहाड़ी इलाके में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बर्फबारी होने का संभावना जताई गई है। वहीं पूर्वोत्तर के राज्यों में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। दक्षिण भारत में भी बारिश होने की संभावना जताई गई है।