Cricketer Got Injured:क्रिकेट के मैदान पर एक बार फिर बड़ा हादसा हुआ है। बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच शनिवार यानी 16 मई को टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच खेला गया। मगर मैच के पहले दिन ही दर्दनाक घटना हो गई। जिसके चलते खिलाड़ी को स्ट्रेचर से बाहर ले जाना पड़ा।
ये दुर्घटना तेज गेंदबाज हसनी अली के साथ हुई। वह अपना पहला ओवर ही कर रहे थे। घटना के बाद कुछ देर तक स्टेडियम के मेडिकल रूम में पाकिस्तानी टीम के फिजियो की निगरानी में रहे।
कैसे हुई ये घटना
दरअसल, सिलहट में शुरू हुए दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तानी की टीम पहले गेंदबाजी कर रहे थे। पाकिस्तान के लिए शानदार शुरुआत करते हुए मोहम्मद अब्बास ने बांग्लादेश के ओपनर महमुदुल हसन जॉय का विकेट झटक लिया। इसके बाद तंजीद हसन, मॉमिनुल ने बांग्लादेश की पारी को संभाला। फिर आया पारी का आठवां ओवर। पाकिस्तान की तरफ से गेंदबाजी करने आए हसन अली के साथ हादास हो गया। ओवर की पांचवीं गेंद बांग्लादेश के बल्लेबाज तंजीद ने वापस बॉलर की तरफ खेल दिया। ऐसे में हसन अली ने गेंद को लपकने के लिए डाइव लगाई लेकिन, वह औधे मुंह गिर गए। जिसके कारण उनका सिर पिच पर जोर से लग गया।
कुछ देर बाद मैदान पर लौटे
हसन अली को चोट लगने के बाद पाकिस्तान टीम के फिजियो ने उनकी जांच की। कुछ देर की जांच के बाद हसन अली को स्ट्रेचर मंगाकर मैदान से बाहर ले जाया गया। हसन अली काफी देर तक फिजियो की निगरानी में रहे, राहत की बात ये रही कि उन्हें कोई भी गंभीर चोट नहीं लगी थी और कुछ देर के आराम और हल्के ट्रिटमेंट के बाद वह फिर से पूरी तरह फिट होकर मैदान पर लौट आए। उन्होंने कुछ देर बाद गेंदबाजी भी की।