Search KhabarFast

Press ESC to close

इसलिए हमने उन्हें इंटरसेप्ट नहीं किया…, पाकिस्तानी रक्षा मंत्री की ये बात सुन हंसी नहीं रुकेगी आपकी

इसलिए हमने उन्हें इंटरसेप्ट नहीं किया…, पाकिस्तानी रक्षा मंत्री की ये बात सुन हंसी नहीं रुकेगी आपकी

Pakistani Defense Minister Funny Speech: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने जिस तरह से रिस्पॉन्स दिया है उसे लेकर पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। भारत ने इस कार्रवाई को ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया है। ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तान ने बीती रात भारत के कई इलाकों में हमला करने की कोशिश की थी लेकिन भारतीय सेना ने पड़ोसी मुल्क को धूल चटा दी। अब पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत की तरफ से किए गए ड्रोन हमलों को लेकर अजीबोगरीब बयान दिया है। 

ख्वाजा आसिफ ने दिया हास्यास्पद तर्क

ख्वाजा आसिफ ने पाकिस्तान की संसद में कहा कि कल का जो ड्रोन हमला हुआ है, वह दरअसल हमारी लोकेशन डिटेक्ट करने के लिए किया गया था। यह बहुत टेक्निकल चीज है इसलिए मैं इसे उस तरह से एक्सप्लेन नहीं कर सकता। लेकिन, हमारी लोकेशन लीक ना हो, उसे डिटेक्ट ना कर लिया जाए इसलिए हमने उन्हें इंटरसेप्ट नहीं किया। उन्होंने कहा कि लेकिन जब ये ड्रोन एक सेफ लिमिट में आ गए तो हमने उन्हें मार गिराया।

'मदरसे के लड़कों को भेजेंगे लड़ने'

इससे पहले पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा था वो मदरसे के लड़कों को लड़ने के लिए भेजेंगे। उन्होंने कहा था कि मदरसे के ये लड़के सेकेंड लाइन ऑफ डिफेंस होंगे। आसिफ ने यह भी कहा था कि पाकिस्तान ने भारत में आम लोगों को टारगेट नहीं किया है।

ख्वाजा दे रहे थे गीदड़भभकी

पहलगाम आतंकी हमले के बाद ख्वाजा आसिफ भारत को गीदड़भभकी दे रहे थे। आसिफ ने भारत को धमकी देते हुए कहा था कि अगर भारत ने पाकिस्तान पर हमला करने की हिम्मत की तो कोई भी नहीं बचेगा। आसिफ के बयान का साफ मतलब था कि पाकिस्तान परमाणु हमला कर सकता है। वैसे बता दे कि, ख्वाजा आसिफ खुद इस बात को स्वीकार कर चुके हैं पाकिस्तान तीन दशकों से आतंकवाद को समर्थन देता रहा है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

जाको राखे साइयां मार सके ना कोई! नेपाल में सुरंग से 9 दिन बाद शख्स सुरक्षित निकला वापस

Nepal Flood Crisis: नेपाल में बाढ़ के बीच अच्छी खबर सामने आई है। यहां बाढ़ और भूस्खलन के बाद सुरंग में फंसे जो बिजली कर्मचारियों को 9 दिन बाद सुरक्षित निकाल लिया गया। रेस्क्यू किए गए युवक का नाम संजय शाह है। जो अपर त्रिशूली-3A जलविद्ययुत परियोजना में मैकेनिकल फोरमैन का काम करता है।

US Green Card: भारतीयों के लिए बढ़ा संकट, EB-1 में भारी मांग से वीजा खत्म होने की चेतावनी

US Green Card: अमेरिका में रोजगार आधारित ग्रीन कार्ड का इंतजार कर रहे भारतीय आवेदकों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। अमेरिकी विदेश विभाग ने सितंबर वीजा बुलेटिन में चेतावनी दी है कि भारतीय नागरिकों के बीच भारी मांग और वीजा नंबरों के अधिक इस्तेमाल के चलते रोजगार आधारित पहली प्राथमिकता यानी EB-1 श्रेणी आगामी हफ्तों में अस्थायी रूप से अनुपलब्ध हो सकती है। विभाग के मुताबिक, अगर 30 सितंबर को अमेरिकी वित्तीय वर्ष समाप्त होने से पहले भारत के लिए निर्धारित वीजा आवंटन पूरा हो जाता है, तो EB-1 श्रेणी को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ सकता है।

इटली में द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे लंबे कार्यकाल वाली प्रधानमंत्री बनीं मेलोनी, PM मोदी हुए गदगद; बोले - विश्वास का प्रतीक...

Giorgia Meloni: इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज हुई। दरअसल, उनका प्रशासन आधिकारिक तौर पर युद्धोत्तर इतिहास में इटली की सबसे लंबे समय तक निरंतर सेवा करने वाली सरकार बन गया है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हार्दिक बधाई दी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast