खतरे के निशान पर यमुना नदी।

खतरे के निशान पर यमुना नदी।

राजधानी दिल्ली में बारिश ने मौसम सुहाना तो कर दिया है, लेकिन अब हथनीकुंड बैराज से छोड़े जा रहे पानी की वजह से दिल्ली में बाढ़ का खतरा है।

युमना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, इस वजह से दिल्ली सरकार की तरफ से चेतावनी जारी हुई है। शनिवार शाम 4 बजे ही पानी का स्तर 203.27 पर आ गया था। यहां यमुना का खतरे का निशान 204.83 पर है। ईस्ट दिल्ली के जिला प्रशासन की तरफ से लोगों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। लिखा है कि, 'हथनीकुंड बैराज से अधिक मात्रा में पानी छोड़ें जाने की वजह से यमुना का जल स्तर काफी तेजी से बढ़ रहा है। इससे युमना के तटवर्ती इलाकों में पानी भरने व जलस्तर बढ़ने कि पूरी संभावना है।' 

 इसके साथ-साथ इमरजेंसी नंबर भी जारी किए गए हैं।100, 1077 या 01122051234 पर आप इमरजेंसी फोन कर सकते हैं। 

Leave a comment