WRESTLERS PROTEST: 'फैसला हुआ तो देश के लिए...' महापंचायत से पहले पहलवानों ने दी चेतावनी

WRESTLERS PROTEST: 'फैसला हुआ तो देश के लिए...' महापंचायत से पहले पहलवानों ने दी चेतावनी

Wrestlers Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर भारतीय कुश्ती महासंघ के चीफ बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों का प्रदर्शन जारी है। वहीं एक बार फिर आज (21मई) हरियाणा में सभी खापों की महापंचायत होने वाली है। लेकिन पंचायत से पहले पहलवानों द्वारा एक चेतावनी जारी कर दी है।

दरअसल बीते दिन विनेश फोगाट ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी नहीं होती है तो हमारे बुजुर्ग बड़ा फैसला ले सकते हैं। जो देश के हित में नहीं होगा। विनेश ने कहा कि हमारे बुजुर्ग जो फैसला लेंगे, वह बड़ा हो सकता है, जो देश के हित में नहीं होगा। यह देश को नुकसान पहुंचा सकता है। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन 13महीने तक चला तो देश को नुकसान हुआ था। अगर ऐसा ही कोई और आंदोलन होता है तो निश्चित तौर से देश को नुकसान होगा।

बता दें कि पहलवानों के समर्थन में आई खाप पंचायतों ने केंद्र सरकार को 21मई तक की मोहलत दी थी। ये समयसीमा रविवार यानी आज खत्म हो गई है, जिसके चलते आज हरियाणा में खापों की महापंचायत होनी है।

Leave a comment