Tourist Submarine sank in the Red Sea: मिस्र के हर्गहाडा शहर में गुरुवार (27मार्च) की सुबह एक भीषण हादसा हुआ। लाल सागर के तट पर एक टूरिस्ट सबमरीन 'सिंदबाद' डूब गई। इस हादसे में कम से कम 6लोगों की मौत हो गई, जबकि 9लोग घायल हो गए।
44यात्रियों में से 29सुरक्षित निकाले गए
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद बचाव अभियान चलाया गया। इसमें 29यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। चार घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह टूरिस्ट सबमरीन समुद्र तट के पास हार्बर के करीब डूबी। इसमें कुल 44यात्री सवार थे, जो लाल सागर की गहराइयों में कोरल रीफ्स और समुद्री जीवों को देखने आए थे।
डूबने के कारण की जांच जारी
डेलीमेल की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना की गंभीरता को देखते हुए 21एंबुलेंस घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए भेजी गईं। यह सबमरीन 72फीट की गहराई तक जाने में सक्षम थी, लेकिन अज्ञात कारणों से हादसा हो गया। फिलहाल, प्रशासन डूबने के सही कारणों की जांच कर रहा है।
पर्यटकों के लिए समुद्र की गहराइयों में सफर करवा रही थी 'सिंदबाद'
'सिंदबाद' सबमरीन वर्षों से पर्यटकों को समुद्र के भीतर की दुनिया दिखाने का काम कर रही थी। यह लाल सागर में 25मीटर (82फीट) तक गोता लगाकर यात्रियों को 500मीटर तक फैले कोरल रीफ्स और समुद्री जीवों को देखने का अवसर देती थी।
दुनिया की 14विशेष सबमरीन्स में शामिल थी 'सिंदबाद'
सिंदबाद की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, यह दुनिया की 14वास्तविक रिक्रिएशनल सबमरीन्स में से एक थी। इसे फिनलैंड में डिजाइन किया गया था और इसमें 44यात्रियों के साथ दो क्रू सदस्य यात्रा कर सकते थे।
इस दर्दनाक हादसे ने समुद्री पर्यटन की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन की जांच के बाद ही डूबने के असली कारणों का पता चल सकेगा।
Leave a comment