दुनिया की सबसे सस्ती मेट्रो रेल सेवा की शुरुआत

दुनिया की सबसे सस्ती मेट्रो रेल सेवा की शुरुआत

कोलकाता में गुरुवार से दुनिया की सबसे सस्ती मेट्रो सेवा की शुरुआत हो गई इसी के साथ कोलकाता शहर के इतिहास में एक और अध्याय जुड़ गया है।

केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने इस मेट्रो सेवा का गुरुवार को उद्घाटन किया। 14 फरवरी से इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। कोलकाता ने 20वीं सदी में देश की पहली मेट्रो सेवा शुरू करके इतिहास रचा दिया। अब 21वीं सदी में सिलसिला जारी रहेगा, क्योंकि यह देश की सबसे सस्ती मेट्रो सेवा होगी।

कोलकाता में पहली मेट्रो रेल सेवा 1984 में शुरू हुई थी। कोलकाता ईस्ट-वेस्ट मेट्रो इस शहर में दूसरी मेट्रो सेवा है। पहले फेज का निर्माण कार्य पूरा हो गया है जिसे कोलकाता की जनता के लिए चालू कर दिया गया।

यह पूरे देश की, यहां तक दुनिया की सबसे सस्ती मेट्रो सेवा होगी, जिसमें एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन तक का किराया मात्र 5 रुपये होगा। इसमें कई तरह की यात्री सुविधाएं भी होंगी।

यह पहली ऐसी मेट्रो सेवा होगी जो अंडर वॉटर यानी नदी के पानी के नीचे बनी सुरंग में चलेगी। यह लाइन कुल 15 किलोमीटर होगी।

Leave a comment