FREDDY STORM IN AFRICA: मलावी में आए Freddy तूफान से मचा हाहाकार, अब तक 326 लोगों की मौत, रेस्क्यू अभियान जारी

FREDDY STORM IN AFRICA: मलावी में आए Freddy तूफान से मचा हाहाकार, अब तक 326 लोगों की मौत, रेस्क्यू अभियान जारी

storm caused havoc: देश इस दिनों मौसम की मार झेल रहा है। बता दें कि मलावी में फ्रेडी तूफान ने भयंकर तबाही मचाई है। इस तूफान की चपेट में आने से अब तक 326 लोगों की मौत हो गई है,जबकि कई लोग लापता है। वहीं कहा जा रहा है कि मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है।

दरअसल महज दो करोड़ की आबादी वाले गरीब अफ्रीकी देश मलावी पर मौसम की जबरदस्त मार पड़ी है। यहां हाल ही में आए तूफान फ्रेडी (Freddy) ने भयंकर तबाही मचाई है। इस तबाही में अब तक 326लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल वहां हालात इतने खराब हो गए हैं कि तूफान प्रभावित इलाकों में लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है।

बारिश और बाढ़ के हालातों के बीच कई सड़कें जमीन में समा गई हैं और सड़क की जगह पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। हालांकि राहत और बचाव अभियान चलाकर बाढ़ प्रभावित इलाकों से लोगों को रेस्क्यू करने का काम किया जा रहा है। तूफान का सबसे ज्यादा असर ब्लैंटायर शहर के आसपास देखा गया है।

विश्व मौसम विज्ञान संगठन के अनुसार, फ्रेडी दक्षिणी गोलार्ध में अब तक आए तूफानों में सबसे शक्तिशाली हो सकता है। यह सबसे लंबे समय तक चलने वाला उष्णकटिबंधीय चक्रवात भी माना जा रहा है।  इस भयंकर तूफान ने मध्य मोजाम्बिक को धराशायी कर दिया है। तूफान का रूप इस भयानक है कि इमारतों की छतें टूट गईं और भूस्खलन के कारण मलावी की तरफ क्वीलिमेन के बंदरगाह के आसपास बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है।

Leave a comment