NORTH KOREA: सरकार का वो फरमान, जिसने रख दिया बच्चों का नाम 'बम', 'गन' और 'सैटेलाइट'

NORTH KOREA: सरकार का वो फरमान, जिसने रख दिया बच्चों का नाम 'बम', 'गन' और 'सैटेलाइट'

नई दिल्ली: दुनिया का एक ऐसा देश है जो अपने कामों से लगातार चर्चो में रहा है। हम बात कर रहे है नॉर्थ कोरिया की। जहां किम जोंग-उन का शासन है। अब सरकार ने ऐलान किया है कि वहां के पैरेंट्स अपने बच्चों का नाम कुछ अलग रखे। अलग जैसे नाम है, 'बम', 'गन' और 'सैटेलाइट'। सरकार का कहना है कि ऐसे नामों को 'देशभक्तिपूर्ण' बताया गया है। सरकार का कहना है कि माता-पिता अपने बच्चों के अधिक वैचारिक और सैन्यवादी नाम रखें। बहुत ज्यादा सादगी वाले नामों से परहेज करें।

मीडिया रिपोर्ट में लोगों से ने दावा किया है कि इससे पहले सरकार ने अपने नागरिकों को दक्षिण कोरिया के जैसे अधिक लवेबल नामों जैसे- A Ri (प्यार करने वाला) और Su Mi (बहुत सुंदर) जैसे टाइटल का उपयोग करने की अनुमति दी थी, लेकिन अब शासन की ओर से आदेश दिया गया है कि इस प्रकार के नामों वाले लोगों को अधिक देशभक्त और वैचारिक नाम रखने होंगे. ऐसा नहीं करने पर जुर्माना लगाया जाएगा।

नाम सही करने पर नोटिस जारी

नॉर्थ कोरिया के शासक किम जोंग-उन (Kim Jong-Un) चाहते हैं कि पैरेंट्स अपने बच्चों के नाम Pok Il (बम), Chung Sim (वफादारी) और Ui Song (उपग्रह) जैसे नामों की तर्ज पर रखें। अगर कोई व्यक्ति ऐसा करने से मना करता है तो उसके ऊपर जुर्माना लगाया जाए और उसे 'समाज-विरोधी' करार दिया जाए।

इस आदेश के पालन के लिए पिछले महीने से ही देश भर में लोगों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। नाम सही करने के लिए उनके पास इस साल के अंत तक का समय है। लोगों से कहा गया कि क्रांतिकारी मानकों को पूरा करने के लिए उनके नाम के राजनीतिक अर्थ निकलने चाहिए। हालांकि, इस आदेश से कई पैरेंट्स नाराज हैं और वे नाम बदलने से हिचक रहे हैं। लोगों ने सवाल उठाया कि किसी इंसान को अपना नाम रखने की आजादी कैसे नहीं दी जा सकती।

 

Leave a comment