Search KhabarFast

Press ESC to close

9 महीने बाद धरती पर वापसी करने पर भी जमीन पर कदम नहीं रख पाएंगी सुनीता विलियम्स, जानें क्या है इसकी वजह?

9 महीने बाद धरती पर वापसी करने पर भी जमीन पर कदम नहीं रख पाएंगी सुनीता विलियम्स, जानें क्या है इसकी वजह?

Sunita Williams Return To Earth: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) की एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स अपने क्रू मेंबर बूच विल्मोर के साथ बुधवार 19 मार्च को धरती पर लौट रही हैं। करीब नौ महीने अंतरिक्ष में समय बिताने के बाद दोनों पृथ्वी पर लौट रहे हैं। बता दें, दोनों एस्ट्रोनॉट की वापसी स्पेसएक्स के क्रू ड्रैगन क्राफ्ट से हो रही है। ड्रैगन क्राफ्ट भारतीय समय के हिसाब से बुधवार तड़के 3:27 बजे लैंड करेगा। इसका दुनियाभर में लाइव प्रसारण भी होगा। 

शुरु हुई 17 घंटे की यात्रा

NASA ने बताया कि स्पेसएक्स ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट आईएसएस से सफलतापूर्वक अनडॉक हो गया है। यानी सुनीता और बुच विल्मोर का धरती पर वापस आने की 17 घंटे की यात्रा शुरू हो गई है। बता दें, आज 18 मार्च की सुबह 10:35 बजे क्राफ्ट की अनडॉकिंग हुई। दोनों एस्ट्रोनॉट्स SpaceX क्रू कैप्सूल में समंदर में लैंड करेंगे। इसके बाद एस्ट्रोनॉट्स को स्ट्रेचर पर लाया जाएगा। क्योंकि वह काफी समय से स्पेस में थे। इस वजह से उनके शरीर में कई बदलाव हुए हैं। इसी के साथ ये एस्ट्रोनॉट्स की सेफ्टी प्रोटोकॉल का भी हिस्सा है। 

स्पेस से लौटने के बाद एस्ट्रोनॉट्स पर क्या असर पड़ता हैं?

इस मामले में एक्सपर्ट्स का कहना है कि धरती पर लौटने के बाद अंतरिक्ष यात्रियों को यहां के माहौल में ढलने में कुछ समय लग सकता है। एक्सपर्ट ने बताया कि दोनों एस्ट्रोनॉट्स करीब नौ महीने तक जीरो ग्रेविटी में रहे। जिस वजह से उनकी पैरों की मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं। इसलिए धरती पर वापसी करने के बाद उन्हें चलने में दिक्कत होती है। उनकी हालत सामान्य हो जाए, इसके लिए उन्हें काफी सावधानी बरतनी पड़ती हैं। इसके अलावा उन्हें रिहैबिलिटेशन की भी जरूरत होती है।

जून को भरी थी उड़ान

बता दें, सुनीता विलियम्स अपने अंतरिक्ष साथी बुच विलमोर के साथ जून 2024 से ही अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर हैं। दोनों अंतरिक्ष यात्री ने 5 जून को बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान से उड़ान भरी थी। जिसके बाद 6 जून को ISS पहुंचे थे। इसके बाद स्टारलाइनर में हीलियम लीक और प्रोपल्शन सिस्टम में खराबी का पता चला। जिस वजह से ISS अपने चय समय पर वापसी नहीं कर सका।

इसके बाद सितंबर 2024 में स्टारलाइनर अंतरिक्ष यात्रियों के बिना ही पृथ्वी पर वापस लौट आया। जिससे अन्य अंतरिक्ष यान के लिए डॉकिंग पोर्ट खाली हो गया। इसके बाद NASA ने कहा कि फरवरी 2025 तक दोनों अंतरिक्ष यात्री धरती पर वापस आ जाएंगे। लेकिन फरवरी में ऐसा नहीं हुआ। पर अब 19 मार्च को दोनों एस्ट्रोनॉट्स धरती पर वापसी करने वाले हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली में CJP प्रदर्शन पर UN की चिंता से भड़का भारत, कहा- आंतरिक मामलों में दखल न दे OHCHR

India Lahesh Out On UN: दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने के मामले पर भारत और संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार कार्यालय (OHCHR) के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। संयुक्त राष्ट्र की ओर से सामूहिक हिरासत की खबरों पर चिंता जताए जाने के बाद भारत ने इस टिप्पणी को खारिज कर दिया है। भारत ने कहा कि OHCHR की चिंताएं बेबुनियाद

Delhi Protest: 'सभी इलाकों से बैरिकेड्स हटाएं, आवाजाही और इंटरनेट सेवाएं भी सामान्य हो', CJP प्रोटेस्ट के बीच SC का बड़ा फैसला

CJP protest Supreme Court: दिल्ली में मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं, विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हो रहे विरोध-प्रदर्शन के बीच सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने प्रोटेस्ट के दौरान लगे सभी प्रतिबंधों पर कड़ी टिप्पणी की है। जस्टिस जॉयमाला बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने स्पष्ट रूप से कहा कि पूरे शहर से बैरिकेड हटाए जाएं। इसके अलावा इंटरनेट सेवाओं और आम नागरिकों की आवाजाही को सामान्य किया जाएं।

पासपोर्ट को एल्युमिनियम फॉयल में लपेटकर क्यों रख रहे हैं लोग? जानें क्या है इसकी वजह और कितना सुरक्षित है यह तरीका

आजकल सोशल मीडिया पर पासपोर्ट को एल्युमिनियम फॉयल यानी किचन में इस्तेमाल होने वाली चांदी जैसी पन्नी में लपेटकर रखने का ट्रेंड तेजी से चर्चा में है। कई यात्री फ्लाइट में सफर करने से पहले अपने पासपोर्ट को फॉयल में लपेट रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast