Search KhabarFast

Press ESC to close

नेपाल की अंतरिम सरकार को मिली मजबूती, PM सुशीला कार्की ने इन 3 नेताओं को सौंपी मंत्रिमंडल की जिम्मेदारी

नेपाल की अंतरिम सरकार को मिली मजबूती, PM सुशीला कार्की ने इन 3 नेताओं को सौंपी मंत्रिमंडल की जिम्मेदारी

Nepal Interim Govt. Cabinet Expansion: नेपाल में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने सोमवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। उन्होंने तीन अनुभवी नेताओं को कैबिनेट में स्थान देकर नई सरकार को मजबूती प्रदान की है। सोमवार की सुबह कुलमन घीसिंग, ओम प्रकाश आर्यल और रामेश्वर खनल ने मंत्री पद की शपथ ले ली है।

सुशीला कार्की के मंत्रिमंडल का विस्तार 

सुशीला कार्की के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने आज 14सितंबर को तीन नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। यह शपथ समारोह काठमांडू स्थित नेपाली राष्ट्रपति भवन 'शीतल निवास' में आयोजित किया गया। इनमें नेपाल विद्युत प्राधिकरण (NEA) के प्रबंध निदेशक कुलमान घिसिंग का नाम शामिल है, जिन्हें ऊर्जा, शहरी विकास और भौतिक अवसंरचना मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया है। इनके अलावा पूर्व मंत्री ओम प्रकाश आर्यल विधि एवं गृह मंत्रालय और पूर्व उपप्रधानमंत्री रमेश्वर खनाल को वित्त मंत्रालय का कार्यभार दिया गया है। ये दोनों नेता विभिन्न दलों से जुड़े रहे हैं, जिनके सहयोग से नेपाल की तस्वीर बदलेगी।

वहीं, शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पीएम कार्की ने कहा 'यह विस्तार देश की स्थिरता और सुशासन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है। हमारी सरकार भ्रष्टाचार मुक्त नेपाल की दिशा में काम करेगी।' मालूम हो कि यह विस्तार 12सितंबर को कार्की के शपथ ग्रहण के ठीक तीन दिन बाद आया है, जब उन्होंने नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में इतिहास रचा।

कार्की के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी

बता दें, सुशीला कार्की के कंधों पर रक्षा मंत्रालय, गृह मंत्रालय, वित्त मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्रालय, ऊर्जा, जल संसाधन एवं सिंचाई मंत्रालय की जिम्मेदारी हैं। जहां उनका काम राष्ट्रीय सुरक्षा और सेना का प्रबंधन देखना, आंतरिक सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की देखरेख करना, आर्थिक स्थिरता और बजट नियोजन, अंतरराष्ट्रीय संबंध बनाए रखना, स्वास्थ्य सेवाएं और बुनियादी ढांचे की मरम्मत को जोर देकर नेपाल में शांति-व्यवस्था को कायम रखना है। यह व्यवस्था तब तक चलेगी, जब तक चुनाव न हो जाएं। हाल ही में चुनावों की तारीख का ऐलान हो चुका है। राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने घोषणा की है कि अगले संसदीय चुनाव 5 मार्च, 2026 को होंगे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल हुए 13 रुपए महंगे, सरकार ने किया ऐलान; जनता की जेब होगी ढ़िली!

Petrol-Diesel Price Hike: पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण पूरे विश्व में तेल का संकट देखा जा रहा है। खासकर भारत के पड़ोसी देशों में तेज की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। पाकिस्तान में भी डीजल-पेट्रोल की कीमत एक बार फिर बढ़ाई गई है।

वियतनाम में दर्दनाक हादसा, भारतीयों पर्यटकों को लेकर जा रही नाव पलटी; 15 लोगों की मौत

Boat Capsized: वियतनाम में दर्दनाक घटना घटी है। यहां फू क्वोफ द्वीप के पास एक भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही नाव अचानक पलट गई। इस घटना में 15 लोगों की मौत हुई है। घटना के बाद प्रशासन की तरफ से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है। 21 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है। वहीं, वियतनाम में मौजूद भारतीय दूतावास वहां की सरकार से बातचीत कर रही है।

'पिता के खून का बदला लेकर रहेंगे...' ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने अमेरिका के खिलाफ भरी हुंकार

Iran Warns America: ईरान और अमेरिका के बीच तनातनी कम होने का नाम नहीं ले रही है। एक तरफ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शांति समझौते को रद्द करने का दावा किया है। दूसरी तरह वह बातचीत करने के लिए हामी भर रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast